Ad 1

स्थानांतरण आदेश की धज्जीया उडाते हुए सहायक प्रबंधक, शासन प्रशासन पर भारी

खलील मंसूरी की खास रिपोर्ट ✍🏻
📲9977479922

उदयगढ /निस/ वैसे देखा जाए तो पुर्व मे अलिराजपुर व झाबुआ आदिवासी बाहुल्य जिले की एक ऐसी पहचान बनी हुई थी।कि जो भी बाहर से स्थानांतरित होकर आने वाला अधिकारी व कर्मचारी अपने हुए स्थानांतरण को सजा के रुप मे देखता था? और इन जिले मे कोई भी कर्म चारी अधिकारी आना ही नही चाहते थे?

किन्तु अब सब कुछ बदल चुका है ।इन आदिवासी बाहुल्य जिलो मे शासन की कई जन कल्याण कारी योजनाए लागु है।,जिसमे करोडो अरबो रुपए प्रति वर्ष शासन द्वारा व्यय किए जा रहे है।और इन योजनाओ मे विकास के साथ भष्टाचार भी काफी चरम सीमा पर फुल रहा है? जिसके चलते जो अधिकारी कर्मचारी यहाँ इस भष्टाचार की गंगा मे डुब गया उसका शासन प्रशासन एक नही क ई बार प्रशासनिक स्थानांतरण कर दे तो भी ऐसे कर्मचारी / अधिकारी इन आदिवासी जिले से जाना ही नही चाहते है? ऐसे कर्मचारी जिले मे सहज ही देखे जा सकते है।

इसी प्रकार एक मामला

म,प्र,डे–राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग अलिराजपुर मे देखा सकता है?और काफी चर्चा मे है।

बताया जा रहा है कि श्री विश्वजीत कुशवाह विकास खण्ड सोण्डवा मे करीब वर्ष 2013–14 से म,प्र,-डे ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग मे सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। उनका प्रशासनिक स्थानांतरण भोपाल के आदेश क्रमाक 8235 दिनाक 31/08/2021 को विकास खण्ड सोण्डवा जिला अलिराजपुर से विकास खण्ड बालाघाट जिला बालाघाट विगत दो वर्ष पूर्व किया गया था।

किन्तु श्री कुशवाह बालाघाट रिलिव होने के बजाय उन्होंने अपना एक ऐसा भ्रष्ट चक्कर चलाया कि रिलिव नही होते हुए वह विकास खण्ड सोण्डवा से सहायक प्रबंधक से जिला मुख्यालय पर विभाग के जिला प्रभारी प्रबंधक बन बैठे। इस मामले को लेकर जिले मे काफी हो हल्ला भी मचा पर श्री कुशवाह की भ्रष्ट साँठ गाँठ के चलते अधिकारियो ने इनको रिलिव करने को लेकर ध्यान ही नही दिया।

जबकि अभी श्री कुशवाह का बालाघाट का स्थानांतरण निरस्त ही नही हुआ था कि म,प्र,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सयुंक्त आयुक्त (प्रशासन) भोपाल ने दुसरा आदेश क्रमाक/613/प्रशासनिक/एस आर एल एम/2023/ दिनाक 11/01/2023 को जारी करते हुए श्री विश्वजीत कुशवाह सहायक प्रबंधक म,प्र,डे– राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकास खण्ड सोण्डवा जिला अलिराजपुर का पुर्व आदेश क्रमाक/8235/दिनाक 31/8/2021 के द्वारा विकास खण्ड बालाघाट जिला बालाघाट मे किया गया स्थानांतरण को प्रशासनिक कारण से एतद द्वारा निरस्त करते हुए।

श्री कुशवाह आदेश क्रमाक /613/ दिनाक 11/01/2023 के तहत विभाग के सयुंक्त आयुक्त ने विकास खण्ड सोण्डवा जिला अलिराजपुर से विकास खण्ड बाजना जिला रतलाम किया गया है। और साथ ही श्री कुशवाह को सूचनार्थ आदेेश पत्र द्वारा यह पालननार्थ यह निर्देश दिये है कि पद स्थापना स्थल से सात दिवस मे कार्य भार ग्रहण करे अन्यथा आपकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी?

जबकि श्री कुशवाह पुर्व स्थानांतरण आदेश को भी दो वर्ष से धत्ता बताते हुए। अपने मुल पद पर कार्य नही करते हुए जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत के अधिन कार्य कर रहे है। अभी दुसरे स्थानांतरण आदेश के तहत भी करीब एक माह से अधिक बीत चुका है। श्री कुशवाह बाजना जिला रतलाम अभी तक रिलिव नही होकर शासन प्रशासन के आदेश की खुले आम धज्जीया उडा रहे है ।जबकि शासन के कडे निर्देश के तहत सात दिवस मे ज्वाइन नही होने पर सेवा समाप्ति की कार्य वाही के निर्देश दिए गए।

इस प्रकार के मामलो से यह प्रतीत होता है कि पहले बाहर जिलो से स्थानांतरित अधिकारी /कर्मचारी इस जिले मे आना नही चाहते थे ।अब ऐसा नही है बार बार स्थानांतरण होने के बाद भी कर्मचारी यह जिला छोड़कर जाना नही चाहता है ।क्युकि यह जिले मे शासन प्रशासन की नाक के निचे काफी भष्टाचार फलफूल रहा है जिसके चलते ऐसे भ्रष्ट कर्म चारी स्थानांतरण के बाद भी जमे हुए है?

क्या विभाग सहित जिला कलेक्टर ऐसे कर्म चारी जो छोटे कर्म चारी होते हुए भी अधिकारी पद पर प्रभारी बनकर भष्टाचार मे सलग्न है और स्थानांतरण के बाद भी जिला नही छोड रहे है.पर कार्य वाही कर पाएगे या इस जिले मे जमे होकर प्रशासन की छबी धुमील करते रहेगे।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |