Ad 1

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड

अलीराजपुर:- चांदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोकड़िया में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा सामाजिक बैठक रखी गई। जनजागृत्ति में तीव्रता से आ रहे परिवर्तन से ग्रामीणों में एकता,ग्रामीणों पर बढ़ता साहुकारो का ब्याज और बढ़ती हुई गरीबी के कारण आदिवासी समाज द्वारा शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में विदेशी शराब पर पूर्णतः रोक लगाने के साथ ही एक शादी में दौ से अधिक डीजे नही मांगने पर सहमति बनाई गई है, ग्राम सभा के निर्णय को नही मानने पर पर सम्बंधित परिवार पर आर्थिक दंड की कार्यवाही की जावेगी।बैठक में ग्राम पंचायत बोकड़िया के पटेल कुलदीप पटेल,लक्ष्मण सिंह पटेल चमार पटेल, रूपेश पटेल के साथ ही ग्राम बोकड़िया के उपसरपंच पंच तथा पुजारा, कोटवाल सहित कई फलिया के ग्रामीणजन शामिल होकर अपनी सामाजिक बातें सबके सामने रखी गई।

इस अवसर पर आदिवासी समाज सुधार मंच के सदस्य एवं जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के ज़िला उपाध्यक्ष भाई अरविंद जी कनेश, गिलदार जी डावर, जयस सक्रिय कार्यकर्ता विक्रम सिंह बामनिया, देव सिंह बामनिया ,राकेश वास्कले, दशम वास्कले, देवा कनेश, कुंवरसिंह , हेमला डावर उंधला भिंडे, अरविंद कनेश, रामसिंग वास्कले, गोविंद वास्कले, पिंटु वास्कले, प्रताप भिंड,गजेंद्र वास्कले, राहुल वास्कले, राधू कनेश, जंगलिया भिंडे, जामा मेंबर, केंदू पुजारा, सालम पुजारा, इंदरसिंह चौकीदार , कालू सोलिया, मेस्ता वास्कले, हेमंत जमरा के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए ।,,

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |