Ad 1

युवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया के बोल सीजन-3 कार्यक्रम का शुभारंभ

यंग इंडिया के बोल सीजन 3 कार्यक्रम का शुभारंभ अलीराजपुर विधायक निवास पर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश युवा कांग्रेस की झाबुआ अलीराजपुर प्रभारी आकांक्षा बघेल ने किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं, जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं।

उन्होंने कहा की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही हैं, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी, लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं, किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा देने का काम करती हैं, ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन – 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।

वहीं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने विश्वास जताया कि अलीराजपुर जिले से सैकड़ों युवा इस कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। विमोचन समारोह में अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जी संगठन प्रभारी खुर्शीद दीवान जी सोंडवा जनपद अध्यक्ष उशान् गर्षिया जी मंडल अध्यक्ष धनसिंग चौहान सोनू वर्मा आईटी सेल जिला अध्यक्ष मनीष चौहान आकाश उपाध्याय सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल ठकराव कमलेश पचाया इरफान मंसूरी जीतू अजनार लालू चौहान विदेश पटेल कमलेश कलेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |