Ad2

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱7869717495

अलीराजपुर:- दिनांक 17.04.2023 को समय 11:00 बजे कलेक्टर महोदय श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक अपर कलेक्टर महोदया श्रीमती अनुपमा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सखाराम सिंगर, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी श्रीमती श्रद्धा सोनकर, तहसीलदार महोदय श्री अजय पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तिरोले, डीएसबी शाखा प्रभारी कैलाश बारिया एवं नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकारगणों की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा नगर की निम्न समस्याएं बताकर उनके निराकरण हेतु श्रीमान कलेक्टर महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आग्रह किया गया-

1. नगर की ट्रैफिक व्यवस्था बहूत खराब है जिसे सुधारा जावे।

2. बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण कर फ्रुट व अन्य दुकानें लगाई जाती है जिन्हें व्यवस्थित लगवाई जावे।

3. नगर के सभी 18 वार्डों में नगर पालिका द्वारा साफ सफाई की जावे।

4. बैंकों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से ट्रैफिक जाम लगा रहता है जिसे सुधारा जावे।

5. नगर में सब्जी की दुकानों का स्थान निर्धारित किया जावे।

6. धारदार हथियार (फालिया) लेकर घूमने वालों पर कार्यवाही की जाकर इन्हें प्रतिबंधित किया जावे।। 

बैठक में कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित नगर के सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त कर बैठक संपन्न की गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |