Ad 1

माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा अलीराजपुर में सत्र 2023-2024 के नवीन प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी प्रारंभ

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱7869717495

सोण्डवा:- माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा अलीराजपुर में दिनांक 15/5/2023 को सत्र 2023-2024 के नवीन प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालयीन बैठक का आयोजन किया गया l उक्त बैठक में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा ने महाविद्यालय की प्रवेश समिति के सदस्यों से नवीन प्रवेश, सत्यापन, सी. एल. सी. चरण,राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विषय चयन आदि से जुड़ी बातों पर चर्चा की तथा दिनांक 11/5/2023 को आयुक्त उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश के द्वारा भोपाल में “सत्र 2023-2024 ऑनलाइन प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया” विषय पर आयोजित कार्यशाला से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिये l

ताकि प्रवेश प्रक्रिया आसान हो और विद्यार्थियों को लाभ मिले l ज्ञातव्य रहे की मध्यप्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालय स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए हेल्प सेंटर की तरह कार्य करते है l जिनके माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश संबंधी अपनी समस्याओं का समाधान अपने नजदीकी महाविद्यालय पर ही प्राप्त कर सके l उक्त बैठक में प्रो. नीलम पाटीदार, प्रो. राजेश बारिया, डॉ. मुकेश अजनार, प्रो. सायसिंग अवस्या, प्रो. तबस्सुम कुरैशी, प्रो. कनु बडोले एवं श्री मोहन कुमार डोडवे उपस्थित रहे l

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |