Ad 1

अलीराजपर पुलिस विभाग और जनसाहस के संयक्त प्रयासों से लैंगिक अपराधों की रोकथाम एंव मानव तस्करी विषय पर जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला का आयोजन

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱 7869717495

अलीराजपुर दिनांक 22/6/2023 शुक्रवार को बच्चों के सर्वागीण विकास को केन्द्र में रखतें हुए, बच्चों अधिकारों के उल्लंघन एंव हिंसा का शिकार होने पर उनके संरक्षण एंव उचित पुर्नवास के लिए अलग अलग क्षेत्र में कार्य कर रहें पुलिस विभाग से पुलिस बाल कल्याण अधिकारी, महिला थाना एंव डेस्क प्रभारी, जिला विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी, बी.आर.सी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी, सी.डी.पी.ओ. प्रशासक वन स्टॉप सेंटर तथा जिला बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन एंव सामाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा कार्यशाला में भागीदारी की गई। उक्त कार्यशाला का आयोजन हॉटल साई कृपा, अलीराजपुर में किया गया।

कार्यक्रम में पधारें विशेष अतिथि श्री रेनसिंह डुडवे, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, श्रीमति सुमित्रा डोडवें प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर, श्री अर्जुन सोंलकी, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, शिक्षा एंव संवैधानिक मुल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ हि बाल श्रम एंव लैंगिक हिंसा की समाप्ति के लिए व्यापक स्तर पर जन जाग्रती कार्यक्रमों का आयोजन करने की जरूरत महसुस हो रही है। प्रत्येक स्तर पर साझा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जन चेतना एंव जन जागृति लाई जा सकती है।

जनसाहस की और से रिर्सोस पर्सन श्री करण राठौर द्वारा मानव तस्करी, बाल एंव बंधुआ श्रम विषय पर अपनी बात रखते हुए उन्होने बताया कि कानुनी प्रावधानों के साथ आपसी विभागीय समन्वय और सामजस्य स्थापित कर, रेस्क्यु मॉडल के माध्यम से मानव तस्करी के शिकार महिला, पुरुषों एंव बच्चों को बचाया जा सकता है। सुश्री मुमुक्क्षा जोशी ने अपने सत्र में वर्ष 1924 से अब तक बाल लैगिक शोषण से जुड़े हुए विभिन्न अंर्तराष्ट्रीय एंव राष्ट्रीय स्तर के प्रयासों तथा कानुनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए लेंगिक अपराधो से बालको के संरक्षण अधिनियम 2012 के बारें में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विष्णु मालवीय एंव कार्यक्रम का आभार श्री मों. तफजुल चन्देरी द्वारा किया गया।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |