Ad2
Banner1

सिविल अस्पताल जोबट अब जिले के महान आदिवासी क्रांतिकारी “अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट” के नाम हुआ

सिविल अस्पताल जोबट अब जिले के महान आदिवासी क्रांतिकारी “अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट” के नाम हुआ

विशाल चौहान/आदिल मकरानी 

जोबट/आलीराजपुर सिविल अस्पताल जोबट का नाम “अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट” के नाम की अधिसूचना जारी की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिपालन में उक्त अधिसूचना जारी की गई है। कलेक्टर डा. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया सिविल अस्पताल जोबट का नाम अमर शहीद छीतू किराड़ जी के नाम की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना जारी होने पर जोबट सिविल अस्पताल अब अमर शहीद छीटू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट के नाम से जाना जाएगा। 

महान क्रांतिकारी और आदिवासी योद्धा छीतू किराड़ –

आपको बतादे की आलीराजपुर जिले के ग्राम सोरवा में देश के महान क्रांतिकारी और आदिवासी योद्धा छीतू किराड़ का जन्म हुआ था। वे सोरवा के पटेल थे और उन्होंने सन 1883 में ब्रिटिश शासन के कुशासन के विरुद्ध क्रांतिकारियों के साथ युद्ध अभियान छेड़ दिया था। बचपन से ही वे साहसी व दूसरों के दुख को समझनेवाले, फुर्तीले गुण वाले संपन्न व्यक्ति थे। समाज के प्रति सोचते थे उस समय पूरा भारत अंग्रेजों का गुलाम था अंग्रेजों की अधीनता में भारतीय राजाओं और जागीरदारों द्वारा कर के रूप में कर वसूली करते थे। 

आलीराजपुर के सोरवा ग्राम के महान बलिदानी क्रांतिकारी छीतू किराड़ का नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। अब निश्चित ही उनके बलिदान के रूप में एक आलीराजपुर जिले के जोबट तहसील के सिविल अस्पताल को “अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट” के नाम से जाना जाएगा। आदिवासी समाजजनों की काफी समय से यह मांग अब पूरी हुई। 

 छीतू बाबा किराड़ की प्रतिमा को सोरवा किले में लगाएंगे –

6 मार्च 2023 आलीराजपुर के भगोरिया में पहुचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि बाबा छीतू किराड़, जिन्होंने 1883 में अंग्रेजों को हमारी ताकत बताई थी कि भारत की ताकत क्या होती है। हम यह फैसला कर रहे हैं कि छीतू बाबा किराड़ की प्रतिमा को सोरवा किले में लगाएंगे। उस किले का पूरा जीर्णोद्धार कराएंगे। छीतू बाबा किराड़ का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जल्द ही आऊंगा।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |