Ad2
Banner1

सिवनी मे आदिवासियों की हत्या करने वालों पर सरकार चलाए बुलडोजर–युवा नेता मंडलोई

मॉब लिंचिंग की घटना से आदिवासी समाज मे जन आक्रोश

आलीराजपुर:- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गत मंगलवार को मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। जिसमे गोमांस तस्करी की शंका में तीन ग्रामीण आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें से दो आदिवासी लोगों की आरोपियों ने इतनी बेरहमी से पिटाई की, की उनकी मोके पर मौत हो गई | एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है | इस तरह की घटना से संपूर्ण आदिवासी समाज में व्यापक रोष व्याप्त हे | समाजजनो ने भाजपा की प्रदेश सरकार को इस घटना का जिम्मेदार बताया | इस घटना मे शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रदेश सरकार तुरंत कार्यवाही कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करे | उक्त बाते आदिवासी समाज के युवा नेता और अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहे | मंडलोई ने बताया की प्रशासन और सरकार जल्द से जल्द संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर ठोस कार्यवाही करे, अन्यथा हमे आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा | इस तरह की घटना संपूर्ण आदिवासी समाज के लिए चिंताजनक हे | सिर्फ शंका के आधार पर किसी को जान से मार देना कहा का न्याय है, क्या हमारे देश में सविधान न्यायप्रणाली आम लोगो की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं, यह एक चिंताजनक विषय हे..? इसके पूर्व कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने सिर्फ शंका के आधार पर पीट पीट कर हत्या कर दी थी | क्या आदिवासियों वर्गो का हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के लिए आदिवासी समाज महज वोट बैंक हे, वास्तव मे अगर सरकार आदिवासी हितेषी है तो घटना मे शामिल आरोपियों पर कार्यवाही कर उनके मकानों पर बुलडोजर चलाये | समाजजन इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेगा, जरूरत पड़ने पर युवा कांग्रेस और आदिवासी समाज मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे |

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तथा फिजुल खर्ची रोकने के उद्देश्य को लेकर सेन समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ।     |     चार घण्टे 3 दिन बिजली रहेगी गुल,जाने कब और किस दिन कहा रहेगी लाईट बंद एक क्लिक में।     |     लाडो अभियान के जिले में बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बैठक आयोजित     |     सोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापामार कार्यवाही के दौरान 7 लाख की अवैध शराब जप्त।     |     बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ शाम को निकलेगी शोभायात्रा, 23 अप्रैल को होगा आयोजन     |         |         |         |     परंपरागत भारी भीड़ और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया भगोरिया पर , जमकर थीरके युवा-युवती कुर्राती भी सुनाई दी।      |     अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही करीब पांच लाख की शराब की जप्त।     |