Ad 1

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारीगणों का आभार व्यक्त कर बैठक संपन्न की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में सराफा व्यापारीयो की बैठक अयोजित

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में आज 10 सितम्बर रविवार को समय सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रारंभ से पूर्व सराफा व्यापारियों द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय को पुष्पमाला, शाॅल व श्रीफल भेंट स्वागत किया गया। बैठक में सराफा व्यापारियों द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष निम्न मांगे रखी गई-

1. कस्बा अलीराजपुर में नीम चौक, पोस्ट ऑफिस तिराहा, बहारपुरा में रात्रि गस्त पॉइंट लगाया जावें।

2. नीम चौक में दिन में समय 10:00 बजे से 16:00 बजे तक फिक्स पॉइंट लगाया जावें।

3. कस्बे में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों चालू करवाया जावे।

4. सर्राफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस की परमिशन दी जाएं।

5. किसी विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी जावे।

6. चुनाव के समय सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक थाने पर जमा न की जाकर उन्हें बंदूक रखने की परमिशन दी जावे।

7. कस्बा जोबट में शिवमार्ग एवं लक्ष्मी नगर में पुलिस पॉइंट लगाया जावे।

8. आसपास के क्षेत्र में साप्ताहिक हाट के दिन पुलिस पॉइंट लगाया जावे।

9. थाना कट्ठीवाड़ा में पुलिस बल की कमी को पूरा किया जावे।

     श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों की सभी मांगों को जल्द पूरा कर सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया एवं कोई छोटी/बड़ी घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने व सर्राफा व्यापारियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई एवं बैठक में उपस्थित सभी व्यापारीगणों का आभार व्यक्त कर बैठक संपन्न की गई।

यह रहे उपस्थित

बैठक में एस.डी.ओ.पी. महोदय अनुविभागीय अलीराजपुर, श्रीमान रक्षित निरीक्षक महोदय, उनि. योगेंद्रसिंह सोजतिया, सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमान जवाहर जी जैन काकड़ी वाला सहित अलीराजपुर जोबट, आजादनगर, नानपुर, कट्ठीवाड़ा के सर्राफा व्यापारिगण उपस्थित रहे।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |