Ad 1

23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम

23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम

 

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर की सामाजिक संस्था जलसा कमेटी द्वारा सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय जामा मस्जिद पर होने वाले इस सालाना जल्से की शुरुआत शनिवार 23 सितम्बर से होगी जिसमें नूरानी तकरीर, नात-ख्वानी होगी। इस दौरान महिलाओं का विशेष इज्तिमा, मदरसे के बच्चों के प्रोग्राम होंगे। पर्व समाजजनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

नआत ख्वानी के साथ प्रोग्राम का होगा आगाज

जल्सा कमेटी के अध्यक्ष सलाउद्दीन नवाबी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस इस वर्ष सात रोजा प्रोग्राम का आयोजन कर रही है। जिसमे

23 सितंबर को जामा मस्जिद अलीराजपुर के मदारीस के तलबा व तालिबात(मदरसे में तालीम हासिल करने वाले बच्चे) का प्रोग्राम होगा।

24 सितंबर को पुरुषो के लिए तकरीर(प्रवचन) का आयोजन होगा जिसमें सना खाने मुस्तफ़ा – सय्यद सुहैल क़ादरी सय्यद अब्दुल कादिर अल कादरी गुजरात द्वारा तकरीर की जाएगी।

25 सितंबर को हज़रत पीरे तरीकत रईसुल ओलमा ओलादे गौशेआज़म वली अहद सरकार साहेमीरान सय्यद जामी अशरफ़, अशरफियुल जीलानी मीरानी किछौछा शरीफ (यु.पी.) से तशरीफ़(पधारेंगे) लाएंगे।

26 सितंबर को ख़वातीन(महिलाओं) के लिये तक़रीर(प्रवचन) अलीमा तसलीमा आपा साहिबा सदर मुद्ररिसा अलीमा फातिमा आपा साहिबा मुद्ररिसा जामिया मोइनिया इजहारूल उलुम लीलबनात भरुच (गुजरात) से तशरीफ़(पधारेंगे) लाएंगे।

27 सितंबर को शहर अलीराजपुर के मकामी ओलमा(अलीराजपुर के मौलाना) व नातखाँ का कार्यक्रम होगा।

28 सितंबर को जुलुसे मोहम्मदी सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद चौक से निकाला जाएगा जो नगर से प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर समापन होगा।

29 सितंबर को लंगरे आम(भंडारा) को मग़रिब की नमाज़ के बाद खिलाया जाएगा।

उक्त सभी कार्यक्रम जामा मस्जिद चोक पर सैयद सादात एवं औलमा, किराम की सरपरस्ती मे ईशा की नमाज़ के बाद होंगे।

कमेटी के उपाध्यक्ष इमरान मेव, सचिव ईमरान बागवान, खजांची इस्हाक मकरानी [बच्चु], रुहेल कुरेशी, सहित जलसा कमेटी सदस्यों ने समाजजनों से उक्त सभी प्रोग्राम में शिरकत करने की अपील की है।

नोट-जुलूसे मुहम्मदी सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम में डी.जे.ढोल-ताशे,फटाके,बेंड और दिगर खुराफात पर पुरी तरह से पाबन्दी रहेगी।

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |