Ad2
Banner1

डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश

डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलिराजपुर आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में सभी डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर डीजे संचालन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन कराने हेतु बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 23.09.23 को पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में थाना प्रभारी शिवराम तरोले द्वारा डीजे संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई बैठक के दौरान डीजे संचालकों को किसी भी सामाजिक/धार्मिक आयोजन /कार्यक्रम /रैली /जुलूस आदि में डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने पश्चात ही डीजे सिस्टम लगाने, साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने हेतु रात्रि 10 बजे के पूर्व तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने के दिशा निर्देश दिए गए।

चुनाव के दौरान जिस किसी का डीजे प्रचार प्रसार हेतु बुकिंग किया जाता है तो चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त कर ही डीजे बजाए एवं अनुमति की मूल प्रति डीजे वाहन पर चस्पा कर रखने की समझाइए दी गई।

किसी कार्यक्रम में जाते-आते समय सिविल लाइन/कस्बे के मुख्य मार्ग से डीजे निकल रहा है तो उसका वॉल्यूम कम रखें या बंद कर निकालने की भी समझाइश दी गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |