Ad 1

श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने पावागढ़ दर्शनार्थियों के लिए फ्री बस सेवा का किया शुभारंभ

श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने पावागढ़ दर्शनार्थियों के लिए फ्री बस सेवा का किया शुभारंभ

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर-नवरात्रि के पावन पर्व पर अलीराजपुर से पावागढ़ माताजी के दर्शन हेतु मुकेश माताजी सोरवा की और से फ्री बस सेवा प्रारंभ की गई । आज पहली नवरात्रि को स्थानीय बस स्टैंड पर अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान व शांतिलाल जी जोशी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दे कि निमाड़ क्षेत्र से अधिकांश लोग पैदल,सायकल या मोटरसाइकिल से पावागढ़ सफ़र करते है। इसके चलते सोरवा के मुकेश माताजी द्वारा अपने स्वयं के खर्चे से नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक फ्री बस सेवा शुरू की गई है। यह बस पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी इसमें यात्री को किसी भी प्रकार की कोई राशि नही देना है यह बस अलीराजपुर बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर में 2 बजे रवाना होगी और पावागढ़ से सुबह 9 बजे निकलेंगी।

यह रहे उपस्थित

पावागढ़ फ्री बस सेवा शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रितेश डावर,गुड़ु सरपंच, सतीश बाबूजी, पीयूष तंवर,अशोक शर्मा,राजू सेमलिया, जितेंद्र व चालक परिचालन संघ के सदस्य मौजूद रहे ।उक्त जानकारी चालक परिचालक संघ के मीडिया प्रभारी जुबेर निज़ामी द्वारा दी गयी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |