Ad 1

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ

इरशाद मंसूरी की रिर्पोट ✍

अलीराजपुर दिनांक 05.12.2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र, अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन किया गया। उक्त कायर्क्रम में उप संचालक (कृषि) श्री सज्जन सिंह चैहान, परियोजना संचालक (आत्मा) श्री दादू मौर्य एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डाॅ. आर.के. यादव, समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। कायर्क्रम में 65 कृषकों ने भाग लेकर मृदा स्वास्थ्य के विषय में मृदा संरक्षण की विभिन्न तकनीकियों को बारीकी से समझा।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सहभागियों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत उप संचालक (कृषि) श्री चैहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मृदा स्वास्थ्य को बचाना मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। जिसके अभाव में फसलों का उत्पादन लेना कठिन हो जाएगा। साथ ही जिले के कृषकों से आव्हान किया कि सभी वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर मृदा स्वास्थ्य को ठीक करने में सहयोग करें। परियोजना संचालक (आत्मा) श्री मोर्य ने कहा कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सभी किसान भाई मिट्टी की जांच करवाकर मृदा स्वास्थ्य पत्रक तैयार करवायें जिससे उचित मात्रा में खादों का प्रयोग करते हुए बेहतर उत्पादन ले सकें।

कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रमुख डाॅ यादव ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए इसके संरक्षण एवं सुधार के तकनीकियों/तरीकों के बारे में विस्तार पूवर्क जानकारी दी, साथी ही वतर्मान समय में प्राकृतिक खेती के महत्व को बताते हुए मृदा स्वास्क्य के लिए लाभदायक बताया।

श्री मुकेश बेनेल, कायर्क्रम सहायक (उद्यानिकी) ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों जैसे जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, आदि के बारे में विस्तार पूवर्क जानकारी देते हुए प्रक्षेत्र पर स्थापित विभिन्न प्रदशर्न इकाईयों का भ्रमण कराकर विस्तार पूवर्क समझाइश दी।

कायर्क्रम में श्री प्रदीप कश्यप, श्री राजेश पासी, श्री सागर, श्री राधु, श्री उमेश का सराहनीय योगदान रहा।

आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |     विगत दिवस अलीराजपुर मेले में शांति भंग करनें वाले 03 बदमाशों पर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही।     |     थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर, सोरवा, बखतगढ, थाना प्रभारी बदले गए, शिवराम तरोले होगे आजाद नगर थाना प्रभारी।      |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     81 ईनामी फरार बदमाशों को किया गिरफतार- श्री राजेश व्‍यास पुलिस कप्तान अलीराजपुर।     |