Ad2
Banner1

10 से 16 जनवरी तक बहेगी धर्म की गंगा,वन मंत्री नागरसिंह चौहान को दिया निमंत्रण

10 से 16 जनवरी तक बहेगी धर्म की गंगा,वन मंत्री नागरसिंह चौहान को दिया निमंत्रण
रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में होगी श्रीराम कथा,तैयारी जोर शोर से जारी

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर-अयोध्या में भगवान रामलला भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीराम कथा होने जा रही है। कथा की भव्यता को लेकर श्रीराम कथा उत्सव समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। कथा में समस्त हिन्दू समाज लाभ ले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी शुरू हो गया है। कथा के निमित कथा आयोजन समिति द्वारा शनिवार रात्रि को जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन में वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान को निमंत्रण कार्ड देकर उन्हें कथा में आने का निमंत्रण दिया गया। श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्यो ने बताया की रणछोड़ राय मंदिर के बाहर परिसर में 10 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीराम कथा की जा रही है। कथा का वाचन पंडित अरुण शर्मा बड़वाह जिला खरगोन द्वारा किया जायेगा। कथा का समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। समिति सदस्यो ने बताया की सात दिनों तक कथा स्थल पर विभिन्न प्रसंग होंगे। उन्होंने बताया की हिंदू समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की वर्षो के संघर्ष, त्याग और कानूनी लड़ाई के बाद हिंदू समाज की जीत हुई ओर 22 जनवरी को हम सबके आराध्य भगवान राम का भव्य मंदिर का शुभारंभ हो रहा है। जिसकी पूरे जिले में खुशी छाई हुई है। इसके निमित विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है इसी कड़ी में श्रीराम कथा उत्सव समिति द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा आयोजित की गई है।

 बैनर पोस्टर और पत्रक का किया विमोचन

कथा आयोजन को लेकर गत दिवस बस स्टेंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्रीराम कथा उत्सव समिति के सदस्यो द्वारा मंदिर के पुजारी संत घनश्याम दास महाराज की विशेष उपस्थिति में बैनर, पोस्टर और आमंत्रण पत्रक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुजारी संत घनश्याम दास महाराज ने विधिवत प्रचार सामग्री का पूजन किया। इसके बाद समस्त मंदिरो में प्रचार प्रसार का कार्य आरंभ किया गया।

समिति के सदस्यो ने बताया की कथा में व्यवस्था को लेकर अलग अलग टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कथा आयोजन समिति ने समस्त हिन्दू समाज से कथा में शामिल होकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |