Ad2
Banner1

श्री राम गोशाला में हुआ मुंडन संस्कार, अपूर्व जगदीश गुप्ता के द्वारा पुत्र अर्थिव गुप्ता का तुलादान व धूमधाम से गौ माता की आरती की गई

श्री राम गोशाला में हुआ मुंडन संस्कार, अपूर्व जगदीश गुप्ता के द्वारा पुत्र अर्थिव गुप्ता का तुलादान व धूमधाम से गौ माता की आरती की गई

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर नगर में स्थित श्री राम गोशाला में पहली बार मुंडन संस्कार का धूमधाम से आयोजन हुआ। इस अवसर पर अपूर्व जगदीश गुप्ता परिवार के सदस्यो द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। गुप्ता ने गुरुदेव गोपालाचार्य सरस्वती महाराज एवं साध्वी श्रद्धा दीदी के प्रवचन से प्रेरित होकर अपने बालक मास्टर अर्थिव अपुर्व गुप्ता का मुंडन संस्कार गोशाला मे किया। गुप्ता परिवार द्वारा अपने घर से सर्व गुप्ता समाज के साथ बैंड बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री राम गोशाला। मास्टर अर्थिव गुप्ता को वर घोड़ा बग्घी में बैठाया गया। जिसका मुंडन संस्कार पंडित योगेश्वर शास्त्री द्वारा विधि विधान से किया।

इस अवसर पर सबसे पहले पंडित शास्त्री ने गोमाता की पूजा की गई। इसके बाद मंत्र उच्चारण के साथ मुंडन संस्कार किया गया। मुंडन संस्कार होने के बाद गोमता से मास्टर अर्थिव गुप्ता के सिर पर स्वास्तिक और गुड

लगाकर गौ माता से चटवाया गया। इसके बाद अपूर्व जगदीश गुप्ता के द्वारा पुत्र अर्थिव गुप्ता का तुलादान व धूमधाम से गौ माता की आरती की गई इसके तत्पश्चात गोमाता के लिए राशि प्रदान की गई। गोशाला के अध्यक्ष सुनील राठौड़ ने आभार माना।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |