Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक एवं स्थानीय अवकाश को लेकर जयस संगठन ने सोंपा ज्ञापन

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त ,विश्व आदिवासी दिवस को जिले में आदिवासी समाज के द्वारा के बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं।विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार द्वारा अवकाश घोषित नही किये जाने से आदिवासी समाज में रोष व्याप्त हैं। जिसको लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है,साथ ही जिले में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर को भी एक आवेदन सोंपा गया है।
जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों का सबसे बड़ा दिवस हैं।जिले में आदिवासियों की जनसंख्या सबसे अधिक है और आदिवासी बाहुल्य जिला होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण रवैये के कारण स्थानीय अवकाश घोषित नही किया गया है। जिसके कारण आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है।साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही हैं।इस अवसर पर अरविंद कनेश,नितेश अलावा,मालसिंह तोमर,भीमसिंह बघेल, मुकेश सोलंकी, सुनील तोमर, विजय कनेश, भुवानसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |