Ad 1

गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त

गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त।

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन करते हुए बैठक आयोजित की गई। चुनाव आयोग कमेटी की निगरानी में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर, शरीफ मंसूरी वेल्डिंग को नायब सदर मनोनीत किया गया। आगामी 16 सितंबर को जश्न ईदमिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में समाज के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना है, शिक्षा में तालमेल बैठाकर एक नई पहल करनी चाहिए। और भी विभिन्न विषय पर चर्चा इस बैठक में की गई। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही कमेटी का पुनः गठन होने पर सदर ने कमेटी के सभी सदस्य से कहा सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी से सभी काम करेंगे। 
अलिराजपुर नगर की मुस्लिम समाज सामाजिक संस्था गुलशने मदीना कमेटी में देखा जाये तो सामाजिक, धार्मिक कार्य कई वर्षों से किये जा रहे है। मस्जिद के हर छोटे बड़े काम को अंजाम दिया जाता है। जो विगत कुछ वर्षों से (मंसुरी चोक) पर बिना भेद भाव किये बड़े से बड़ा काम करती आ रही है। समाज मे हर त्योहार पर कमेटी के सदस्य कंधे से कंधा मिला कर काम कर रहे है। साथ ही गरीब वर्ग लोगो की चिकित्सक संबंधित हर सहायता करती आ रही हैं। हर त्योहार पर न्याज, लंगर, शबिल, मोहल्ले के डेकोरेशन तक कमेटी के द्वारा किया जाता हैं। जिसमें कमेटी के दूर दूर तक चर्चे होते है। बैठक में शहर मुस्लिम समााज के उपाध्यक्ष  युसुफ हुसैन मंसूरी (पाकीज़ा), साहील पठान, ईबु ईकबाल पठान, शहर मुस्लिम समाज के सह सचिव जावेद मंसूरी, सोहेल मंसूरी, और सभी सदस्य मौजूद रहे कमेटी के सभी लोगो ने इस्तकबाल कर मुबारकबाद दी।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |