Ad 1

सेवा ही संकल्प ..ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।

सेवा ही संकल्प ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

संकल्प ग्रुप परिवार जिले का बहु विस्तृत सामाजिक ग्रुप है,जिसमें जिले की सर्व हिन्दू समाज मातृ शक्ति ग्रुप में जुड़ी हुई है। संकल्प ग्रुप परिवार की मातृ शक्ति नगर के समस्त सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समय पर समय अपनी उपस्थिति देकर नगर के आयोजन को गतिमान रखें हुए हैं। संकल्प ग्रुप परिवार ने सर्व समाज महिला मंडल नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया भविष्य में भी इन परम्पराओं का निर्वहन करेगा।
इस तारतम्य में सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर दशहरा मिलन समारोह के साथ असाडा राजपूत नव चेतना महिला मंडल का कुम कुम तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई। पुर्व अध्यक्ष जाग्रति जी वाघेला का कुम कुम तिलक लगाकर माहेश्वरी समाज जिला अध्यक्ष श्रीमति अनिता जी कोठारी ने पुष्प हार व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया,नव निर्वाचित समिति अध्यक्ष श्रीमति निलमजी गेहलोद का राठौड़ समाज अध्यक्ष श्रीमति अनिता जी राठौड़ ने पुष्प हार पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।*
सचिव सुश्री ऋतुजी सोलंकी का मीनाजी ओझा ने पुष्प हार पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट देकर अभिनंदन किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष निलम गेहलोत व ऋतु सोलंकी ने संकल्प ग्रुप के कार्यों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए,सदैव अपनी सेवाएं देने का संकल्प लिया।
इस शुभ अवसर पर नवचेतना महिला मंडल समिति पदाधिकारियों का भी पुष्प हार पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट फरीयाली गोटे व लज्जतदार रबड़ी का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में संगीता जी वाघेला,शितलजी वर्मा,रीताजी सोलंकी पिंकी जी सोलंकी अनेक मातृ शक्ति उपस्थिति रही।

संचालन प्रितीजी माहेश्वरी ने किया, आभार श्रीमती पूर्णिमा व्यास ने माना।

पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |     विगत दिवस अलीराजपुर मेले में शांति भंग करनें वाले 03 बदमाशों पर रासुका (NSA) के तहत कार्यवाही।     |     थाना प्रभारीयो को किया इधर से उधर, सोरवा, बखतगढ, थाना प्रभारी बदले गए, शिवराम तरोले होगे आजाद नगर थाना प्रभारी।      |     81 ईनामी फरार बदमाशों को किया गिरफतार- श्री राजेश व्‍यास पुलिस कप्तान अलीराजपुर।     |     ऑपरेशन मुस्‍कान- अलीराजपुर पुलिस ने 10 गुमशुदा बच्‍चों को उनके परिवारों से मिलाया।     |     पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही मे बडी मात्रा मे शराब की गई जप्‍त।        |