Ad 1

त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई

त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई।

✍️इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट

अलीराजपुर आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में बैठक आयोजित की गई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात, नगर पालिका सीएमओ महोदय सहित नगर के व्यापारीगणों की उपस्थिति रही।

उक्त बैठक में नगर के व्यापारीगणों द्वारा रखी गई बातें एवं सुझाव

1. एमजी मार्ग पर लगने वाली सब्जी दुकानों को हटवाया जाए।
2. बस स्टैंड से रामदेव जी मंदिर तक एवं हाट गली में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
3. ठेला गाड़ियों को एमजी मार्ग से हटवाया जाकर मेला ग्राउंड या टंकी ग्राउंड जैसे स्थान निर्धारित कर लगवाया जाए।
4. नगर के सभी बैंकों को गार्ड रखने हेतु अवगत करवाया जाए।
5. धनतेरस एवं दीपावली के दिनों में एमजी मार्ग को वन वे किया जाए।
6. धनतेरस एवं दीपावली के दिन शाम के समय दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
7. दीपावली के चार दिन पूर्व से बाजार में भीड़-भाड़ बड़ जाता हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती हैं जिसका कोई रास्ता निकाला जाए।
8. पुराना थाना परिसर की सफाई करवाई जाए।

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए आश्वासन एवं निर्देश।

1. नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर एमजी मार्ग से सब्जी दुकानों एवं ठेला गाड़ियों को हटवाकर एक निर्धारित स्थान पर लगवाया जाएगा।
2. दीपावली के चार दिन पूर्व से प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बस स्टैंड से रामदेव जी मंदिर तक एवं हाट गली में चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
3. पटाखों का भंडारण अपने निवास स्थान/प्रतिष्ठान/रहवासी क्षेत्र में न किया जाए।
4. सभी प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर कैमरे लगाए जाए।
5. सभी व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरो में अलार्म सिस्टम लगवाए।
6. धनतेरस एवं दीपावली के दिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 तक मुख्य मार्गों पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।
7. सर्राफा व्यापारीगण दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से अपने प्रतिष्ठानों पर गार्ड लगवाएं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |