प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोरवा में असुविधाओं को लेकर जयस ने किया धरना-प्रदर्शन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोरवा में असुविधाओं को लेकर जयस ने किया धरना-प्रदर्शन
अनुविभागीय अधिकारी के नाम से तहसीलदार को छः सूत्रीय सौंपा ज्ञापन।
✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
आलीराजपुर :- जयस आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोरवा में विभिन्न समस्याओं एवं असुविधाओं को अस्पताल के सामने जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश एवं क्षेत्र के युवा,पंच,सरपंच,पटेल, आम जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया गया, धरने पर बैठे सभी लोग जब तक जिम्मेदार अधिकारी नहीं आये तब तक टेंट लगाकर बैठे रहें। प्रशासन की और से धरना स्थल पर काट्ठीवाडा तहसीलदार हर्शल बहरानी एवं ब्लाक मेडिकल ऑफिसर दीपक पटेल पहुँचे। उनके सामने अस्पताल की समस्याओं को लेकर युवा आक्रोषित हुए,और छः सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम तहसीलदार को सौंपा कर
अधिकारीयों के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया गया। जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोरवा तप्पा तहसील अंतर्गत लगभग 35 – 40 गांव आते है। क्षेत्र कि आम जनता को सरकार कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। इसलिए क्षेत्र कि जनता आक्रोषित है। प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है,इसलिए मजबूरन क्षेत्र की आम जनता,युवा,सरपंच,पंच, पटेल आदि धरने पर बैठे है। समस्याओं का तत्काल निरकारण किया जाना चाहिए।अन्यथा जयस के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेड का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जायेगा।


