Ad 1

सहयोग संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन राकेश चौहान अध्यक्ष व गोविंद जोशी सचिव नियुक्त

नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए सहयोग संस्था चलाएगी चरणबद्ध कार्यक्रम

सहयोग संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन, राकेश चौहान अध्यक्ष व गोविंद जोशी सचिव नियुक्त

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर। जिला मुख्यालय पर गत 23 सालों से पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय पर्यावरण सहयोग संस्था नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए अब फिर से चरणबद्ध कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर काम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। यह निर्णय संस्था की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को सहयोग गार्डन में संपंन संस्था की निर्वाचन बैठक में लिया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर युवा सदस्य राकेश चौहान व सचिव पद पर गोविंद जोशी को नियुक्त किया गया। संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजीव शाह (पार्षद)अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष जिगेश कोठारी, सह सचिव शिवा वाणी, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया (मुन्ना सेठ), कार्यक्रम प्रभारी अविनाश वाघेला सह प्रभारी डा शकील शेख को मनोनित किया गया। अध्यक्ष चौहान ने संस्था के संरक्षक पद के लिए बालकृष्ण गुप्ता, कैलाश कमेड़िया व सुरेश दा माहेश्वरी (एडवोकेट) के नाम की घोषणा की। साथ ही संस्था के संयोजक पद पर आशुतोष पंचोली व सहयोग गार्डन प्रभारी पद पर दीपक दीक्षित को नियुक्त किया गया।

सभी सदस्यों ने रखे सुझाव

इसके पूर्व बैठक के आरंभ में उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार व सुझाव रखते हुए सहयोग संस्था के संचालन में आ रही कठिनाईयों, वित्तिय संकट, सहयोग गार्डन का रखरखाव व संस्था के कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए कई प्रस्ताव रखे जिन पर सहमति से निर्णय लिए गए। साथ ही संस्था की सभी गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं रचनात्मक कार्यक्रम नियमिति तौर पर करने का निर्णय लिया गया। संस्था की आय बढ़ाने के लिए सदस्यता शुल्क में वृद्धि व अन्य विकल्पों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। संचालन आशुतोष पंचोली ने किया। आभार दीपक दीक्षित ने माना। बैठक में सुनिल कापड़िया, आशुतोष दुबे, शीतल सोनी, राजेंद्र कोठारी, रामू कमेड़िया, ढोकलसिंह आदि उपस्थित थे। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व निवृत्तमान अध्यक्ष दुबे को पुष्पहार व केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |