कैंसर से पीड़ित महिला के इलाज हेतु जयस ने दिया आवेदन, कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 25000 रुपए राहत अनुदान राशि रेडक्रॉस से की स्वीकृत
कैंसर से पीड़ित महिला के इलाज हेतु जयस ने दिया आवेदन, कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 25000 रुपए राहत अनुदान राशि रेडक्रॉस से की स्वीकृत
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने कलेक्टर का माना आभार।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
आलीराजपुर:- कैंसर से पीड़ित श्रीमति मसरी पति संदारिया उम्र 40 वर्ष ग्राम पंचायत भाणारावत जो पिछले लगभग 2 वर्ष से कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं, आशा हॉस्पिटल बड़वानी में सोमवार को जिसका ऑपरेशन होना हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिससे कैंसर का ऑपरेशन कराने में परिवार जनो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।