Ad 1

हाट गली अलीराजपुर मे हुई नकबजनी की घटना का अलीराजपुर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया।

हाट गली अलीराजपुर मे हुई नकबजनी की घटना का अलीराजपुर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपीयो को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया।

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

घटना का विवरण इस प्रकार है कि फरियादी दीपक सारडा निवासी हाट गली अलीराजपुर ने दिनांक 02.11.2024 को थाना कोतवाली अलीराजपुर पर रिपोर्ट लिखाई कि हमारी हाट गली में किराना की दुकान है । कल रात करीबन 08.00 बजे के आसपास किराना की दुकान के गल्ले में रूपयों को थैली में रखकर दुकान में ताला बंद करके हमारे घर पर आ गये थे। आज सुबह दुकान पर जाकर देखा तो रूपयों से भरी थेली गल्ले मे नही मिली फिर दुकान मे छत पर जाकर देखा तो दुकान के उपर पतरा कटा हुआ व छत की दिवाल खोदी हुई थी । हमारी दुकान के गल्ले मे रखी हुई थैली में करीबन 5,50,000/- (पाँच लाख पचास हजार रूपये) कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना मुखबिर सुचना के आधार पर आरोपी पंकज पिता राजु सोलंकी उम्र 21 साल निवासी ग्राम बङा उण्डवा खोदरी फलिया व संजय पिता गुलसिह डावर जाति भीलाला उम्र 19 साल निवासी ग्राम बङा उण्डवा झिंझणी फलिया व 02 बाल अपचारीयो को is आभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक रुप से पुछताछ की गयी। पुछताछ के दौरान आरोपीयो व बाल अपचारीयो द्वारा हाट गली अलीराजपुर मे फरियादी की किराना दुकान पर चोरी करना किया गया । आरोपीयो व बाल अपचारीयो के कब्जे से फरियादी के यहा से चोरी गये रुपयो मे से 1,67,810/- रुपये नगदी व चोरी के रुपयो से खरिदे हुए चांदी के जेवरात, 04 मोबाईल, कपङे व बैग जप्त किये गये ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि हाट गली मे हुई नकबजनी की घटना को पुलिस ने चेलेंज की तरह लेकर लगातार 08 दिनो तक मेहनत कर उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने मे सफलता हासिल की है । घटना का खुलासा करने मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदिप पटेल व SDOP अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अलीराजपुर श्री शिवराम तरोले के निर्देशन में गठित टिम मे उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी , प्रआर. 118 सुनिल डुडवे व आर. 475 गंगाराम, आर. 465 नागरसिह व सायबर सेल से प्रआऱ. 06 दिलीप व आर. प्रमोद भयङीया का सराहनिय योगदान रहा ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |