Ad 1

पक्की नाली नहीं होने से सड़क किनारे लगा गन्दगी का अंबार, रहवासीयो को बीमारियों का भय

Vishal Chouhan

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली:- सरकार के निर्देश पर एक ओर जहां लोगों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर ग्राम में सड़क किनारे रहवासी क्षेत्र में गन्दगी सरकार की इस अभियान की धज्जियां उड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जोबट तहसील के ग्राम बड़ी खट्टाली में आस्था का केंद्र अंबे माता मंदिर के समीप नाली निर्माण नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसके चलते सारा पानी मंदिर के समीप ही जमा हो चुका है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं, पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। वही इस गंदे पानी के कारण कुम्हार मोहल्ले के रहवासी भी काफी परेशान है। रहवासियों का कहना है कि घर से बहार निकलते ही इस तरह की गंदगी नजर आती है यह भी कहना है कि नाली निर्माण पूरा हो तो दिक्कतें कुछ कम हो तथा बारिश होने पर स्थिति और भी खराब होती जा रही है। करीब 1 माह से रहवासियों द्वारा मौखिक रूप से जिम्मेदारों को शिकायत भी की मगर स्थिति जस के तस है।

मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली गली पर रोड़ निर्माण कंपनी ने नही बनाया स्लैब –

वही बाईपास मार्ग से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली गली जिसमें काफी लोगो व रहवासियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद भी रोड निर्माण विभाग कंपनी द्वारा स्लैब नहीं बनाया गया। ग्राम में ऐसे कई मार्ग है जिसमे अभी तक रोड़ के लेवल तक स्लैब का कार्य नही हुआ है। जिससे बाईपास रह वासियों को काफी दूर घूमकर बाइक से आना जाना पड़ता है। वही ग्राम के बायपास मार्ग पर भी गन्दगी फैली हुई है लेकिन जिम्मेदारो का इस ओर ध्यान ही नही है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |