Ad 1

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मरीजों एवं स्टॉफ से वर्चुअल संवाद किया

मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली

अलीराजपुर:- प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती मरीजों, स्टॉफ से वेव कास्ट के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज निलेश पिता रघुसिंग निवासी थांदला, नोपसिंह भारता, आसमा पति सद्दाम, हजरी पति कामसिंह से मोबाइल के माध्यम से विडियो संवाद किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मरीजों को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, बिमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने के लिए मिली एम्बुलेन्स सुविधा, अस्पताल में मिलने वाली दवाआें की उपलब्धता, अस्पताल में मिलने वाली भोजन, सफाई व्यवस्थाओं, स्टॉफ से मिलने वाले सहयोग आदि की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने गर्भवती महिलाओं से कोविड-19 से बचाव का टीका लगाने की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी से टीकाकरण कराने का आह्वान किया।

मरीजों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं मिलने की जानकारी पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने एनएनसी इंचार्ज, टीकाकरण इंचार्ज एवं सुमन हैल्प डेस्ट प्रभारी से भी संवाद किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रका ढोके, सिविल सर्जन डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. सोमील भदौरिया सहित अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |