Ad2
Banner1

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आलीराजपुर पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

10 अगस्त से अनिश्चतकालीन कलमबंद हडताल पर जाने की दी चेतावनी

आलीराजपुर मप्र पटवारी संघ के आव्हान पर बुधवार को उप प्रान्ताध्यक्ष बालूसिंह डावर के नेतृत्व में जिले के समस्त पटवारीयों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर तहसीलदार अजय पाठक को दिया। सौंपे गए ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांगों पटवारियों का ग्रेड पे 2800 करते हुए समयमान वेतनमान विसंगति को दूर करने, गृह जिले में पदस्थापना और नवीन पटवारियों की सीपीसीटी की अनिवार्यता संबंधी नियम समाप्त करने के आदेश प्रसारित करने की मांग की गई।

अपनी मांगों के संबंध में बताया की यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो पटवारी संघ अलीराजपुर के समस्त पटवारी 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पटवारी संघ के बालूसिहं डावर, जितेन्द्र मोरी, गौरसिंह सस्तिया, रामेश्वर गुप्ता, नरेंद्र भंवर, करणसिंह कनेश, राजेश पालिया, पूरणसिंह ठकराव, कुंवरसिंह चौहान आदि मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन पटवारी रामेश्वर गुप्ता ने किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |