Ad2

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

Irshad mansuri new इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम, जूलूस आदि आयोजित नहीं होंगे

अलीराजपुर:- कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अपर कलेक्टर श्री सुरे चन्द्र वर्मा, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, तहसीलदार अलीराजपुर श्री केएल तिलवारे सहित शांति समिति के सदस्यगण, विभिन्न समाज के प्रमुखगण उपस्थित थे। बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर जुलूस, चल समारोह तथा भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक एवं सामूहिक आयोजनों आयोजित नहीं किये जाने पर विचार करते हुए चर्चा की गई। बैठक में सर्वानुमति से सभी ने निर्णय लिया गया कि कोरोना के मद्देनजर आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धर्मों के धार्मिक आयोजन शांति पूर्ण ढंग से गत वर्ष की भांति ही मनाए जाएंगे। भीड एकत्र हो ऐसे सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। महुर्रम एवं गणेश उत्सव, जन्माष्टमी पर सावर्जनिक कार्यक्रम आयोजन नहीं होंगे। भगवान शिव की पालकी यात्रा भी प्रतिकात्मक रूप से पंचेश्वर मंदिर परिसर में ही निर्धारित व्यक्तियों की उपस्थिति में आयेजित होगी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से आह्वान किया कि त्योहार घर पर अपने परिवार के साथ ही मनाए। गत वर्ष की भांति ताजियों एवं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नगर पालिका द्वारा घर-घर और मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर ताजिये और प्रतिमाएं एकत्र कर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर विसर्जन की उचित व्यवस्था सुनिचित की जाएगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भीड एकत्र हो ऐसे सावर्जनिक आयोजन नहीं किये जाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी से कोरोना से बचाव संबंधित दिषा निर्देशो का पालन करते हुए टीकाकरण कराने तथा प्रथम डोज लगा चुके व्यक्तियों को निर्धारित समयानुसार टीकाकरण का द्वितीय डोज लगाने का आह्वान किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |