Ad 1

जमीन विवाद पर पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

छतरपुर। अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गांव में शनिवार तड़के करीब 4 बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवाें काे डेडहाउस पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि करारा निवासी दीनदयाल कुशवाह का अपने भाई आनंद कुशवाह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दीनदयाल अपनी पत्नी सीमा कुशवाह व बच्चों के साथ खेत पर बने मकान पर सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे आनंद कुल्हाड़ी लेकर खेत पर पहुंचा और हमला बाेल दिया। घटना में दीननदयाल और सीमा कुशवाह की कुल्हाड़ी लगने से आई गंभीर चाेटाें के कारण माैके पर ही माैत हाे गई।

उधर जब आनंद ने दीनदयाल आैर सीमा पर हमला किया ताे पास में साे रहे बच्चाें की नींद खुल गई आैर वह भाग गए, जिसके कारण उनकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अलीपुरा थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |