Ad 1

अमृत महोत्सव के तहत् सीआईएसएफ के जवान साईकिल से 2 अक्टूबर को पहुचेंगे दिल्ली

Irshad mansuri new

सीआईएसएफ जवानों की साईकिल रैली को सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अलीराजपुर, सीआईएसएफ के जवान साईकिल रैली के माध्यम से 1703 किलोमीटर की दूरी तय कर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे, जिसकी शुरुआत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली से साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रतलाम-झाबुआ-आलीरापुर सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि श्री माधौसिंह डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, नपा अध्यक्ष निर्मला डावर व एसडीएम सुश्री किरण आंजना द्वारा की गई। इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि देश की नई पीढ़ी को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद व इन जवानों के हौसलों से संकल्प लेना चाहिए। देश की आजादी के लिए हम अपने आपको हमेशा तैयार रखे। आजाद नगर के प्रत्येक व्यक्ति की पहचान आजाद से जुडी़ हैं। हमें आजाद व देश की रक्षा में लगे जवानों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर ने कहा कि हमें गर्व हैं कि हम चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि के रहने वाले हैं हमारा सौभाग्य हैं कि सीआईएसएफ के जवान अमृत महोत्सव के तहत् आज अपनी यात्रा यहां से प्रारंभ कर रहे हैं, वे सभी बधाई के पात्र हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हो या देश के सैनिक सभी के लिये अटूट श्रद्धा रखते हैं। हम उन सभी के आभारी हैं। सीनियर कमांडेड श्री नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे लिये सौभाग्य की बात हैं,जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भूमि से इस कार्यक्रम की शुरूआत हो रही हैं और हमारे सैनिकों व साथियों को भरपूर सम्मान व हौंसला यहां मिला। हम आप सभी के आभारी हैं।

इस अवसर पर साईकिल रैली में सम्मिलित होने वाले सैनिकों का सम्मान सांसद श्री डामोर, पूर्व विधायक श्री डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ठकराला, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डावर, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, सहित अन्य ने किया। संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री निलेश शाह ने किया। आभार एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने माना।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |