Ad 1

नवरात्री के तीसरे दिन मातारानी चोक में छाया गरबों का रंग

महिला-पुरूष गुजराती स्टाईल में गरबारास व डाण्डीयारास खेलते दिखाई दिये

आलीराजपुर नवरात्री उत्सव के दौरान आलीराजपुर में हर जगह गरबों की धुम मची है। हर जगह महिला व पुरूष एवं युवक-युवतियां व बच्चें गरबे के रंग में रंगे हुए है। महिला-पुरूष गुजराती स्टाईल में गरबारास व डाण्डीयारास खेलते दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में राठौड़ समाज के द्वारा नवरात्री के तीसरे दिन शानदार गरबे का आयोजन किया गया है। जहा राठौड़ समाज के युवक-युवतियां एक जैसी पिले रंग की ड्रेस व महिलाए पिली साडि़यों में गरबे खेलने के लिये पाण्डाल में पहुंचे। मातारानी चौक पर पाण्डल की जगमग रोनी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

प्रतिदिन रात्री 8 बजे महाआरती के बाद गरबारास प्रारम्भ हो जाता है। पूरे नगर में इस आयोजन की जमकर प्रशंसा हो रही है। पंचेश्वर रामायण मण्डल द्वारा प्रतिदिन एक से बढ़कर एक सुन्दर गरबे व भजनों की प्रस्तुती हो रही है। प्रतिदिन पाण्डाल में पाईप द्वारा इत्र की व फव्वारो की बरसात हो रही है। राठौड़ समाज अध्यक्ष किनलाल राठौड व राठौड़ युवामंच अध्यक्ष कमल राठौड़, महिला मण्डल पूर्व अध्यक्ष टीना राठौड़ एवं मातारानी महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अयोध्या कैला राठौड़, नवदुर्गा उत्सव समिति मातारानी चोक के अध्यक्ष कान्तिलाल राठौड़ (दर्शन वाले) ने बताया की प्रतिदिन अलग-अलग ड्रेस कोड में गरबारास का आयोजन होगा। प्रतिदिन महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडि़या ने बताया की गरबारास में कोरोना की गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |