Ad 1

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तारीख और नियम

हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 31 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे. 65 वर्ष आयु से ऊपर के लोग आवेदन नहीं कर सकेंगे

अलीराजपुर 2022 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 31 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं आवेदन 65 वर्ष आयु से ऊपर के लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन साल 2022 में होने वाले हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2022 जारी कर दिया है. वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर फॉर्म का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है.

बता दें, हज के लिए इस बार 65 वर्ष आयु से ऊपर के लोग आवेदन नहीं कर सकेंगे. लोग ‘हज मोबाइल एप’ (Hajj Mobile App) के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

हाजी आरिफ बलोच एडवोकेट जिला हज कमेटी जिला अध्यक्ष अलीराजपुर ने बताया की हज यात्रा से एक महीने पहले तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी होगा. साथ ही आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना जरूरी है. बिना महरम (परिवार के पुरुष) के हज पर जाने वाली 45 से 65 साल तक की महिलाएं 4 से 5 के समूह में आवेदन कर सकेंगी.

जिला अध्यक्ष ने भी बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए अंतिम गाइडलाइन आने तक आवेदन फॉर्म अस्थाई माने जाएंगे. अभी हज यात्रियों के मक्का और मदीना में ठहरने के लिए होटलों के चयन करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है.

ऑनलाइन होगी प्रॉसेस

कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार हज कमेटी ने सिर्फ ऑनलाइन इंबार्केशन आवेदन ही मांगे हैं. इसके अलावा किए जाने फॉर्म भरने का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा. सफर पर जाने की चाह जहां रखने वाले आजमीन को फीस भी अपना ऑनलाइन ही जमा करनी होगी. पहली किस्त 81000 रुपए तय की गई है. ऑप्शन के तौर पर हज कमेटी की मोबाइल एप पर भी सुविधा दी गई है, जिसके जरिए लोग मोबाइल पर ही अपना फॉर्म भर सकेंगे. एप में ट्यूटोरियल भी दिया हुआ है, जिसके जरिए पहली बार फॉर्म भरने ‘वाला व्यक्ति भी आसानी से इसकी प्रॉसेस समझ सकेगा और अपने लिए फॉर्म भर लेगा.

यहाँ से मिलेगी फ्लाइट

अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं.

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |