Ad 1

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने नपा अध्यक्ष को सौप ज्ञापन,दाहोद नाके का नामकरण हो महानायक टंट्या मामा चौराहा

नपा अध्यक्ष रितु डावर एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने पहल की सराहना की,बहुत जल्द होगा टंट्या मामा चौराहे के नामकरण

अलीराजपुर:- स्थानीय दाहोद नाका चौराहे का नामकरण के लिए आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी अलीराजपुर ने नगरपालिका अध्यक्ष रितु डावर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया गया है कि आदिवासी समाज एवं नगरपालिका के सहयोग से दाहोद नाके पर क्रांतिकारी महानायक शिरोमणि इंडियन रॉबिनहुड टंट्या भील मामा की मूर्ति(गाता) की स्थापना की गई है।चौराहे से दाहोद के साथ ही छोटा उदयपुर गुजरात, आम्बुआ, जोबट, उदयगढ़, झाबुआ आदि शहरों की ओर रोड से वाहनों का गुजरना होता है, इस कारण से एक शहर के नाम से चौराहे का नामकरण उचित नहीं है।

नगर एवं क्षेत्रीय जनताओं की मांग एवं महानायक टंट्या मामा के सम्मान में दाहोद नाका चौराहे के नामकरण “क्रांतिकारी महानायक टंट्या मामा भील चौराहा” करने की मांग की गई है। नपा अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों ने बहुत बढ़िया पहल की हैं जिसकी हम सराहना करते हैं, बहुत जल्द ही चौराहे का नामकरण ” क्रांतिकारी महानायक टंट्या मामा भील चौराहा” करने का आश्वाशन दिया है। इस अवसर पर जिला कोर कमेटी के सदस्य एवं जयस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश,राजू चौहान रितु लोहारिया धुंधर चौहान जगन सोलंकी रमेश सोलंकी महेश चौहान उपस्थित रहे हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |