Ad2

अलीराजपुर कलेक्टर के आदेश हवा में:बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं कर रहे पालन

जिले व नगर में नही की जा रही चेकिंग

अलीराजपुर। लोगों नें कोरोना गाइडलाइंस की उड़ाई जा रहीं धज्जियां। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नए वेरिएंट के अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद भी अलीराजपुर शहर में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शहर की सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। दुकान, मंडी सहित कई जगह पर भीड़ उमड़ रही है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। लोग कलेक्टर के आदेश को हवा में उड़ा रहे हैं।

अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प ने कुछ दिन पूर्व आदेश जारी कर कहा था. कि सार्वजनिक एवं कार्यस्थलों पर यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं घूमेगा। कार्रवाई का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। संस्थानों, प्रतिष्ठानों, दुकानों में काम करने वाले हर कर्मचारी को दोनों डोज लगा होना कंपलसरी है। यहां पर दुकानों में आने वाले ग्राहकों को मास्क नहीं तो सामान नहीं देना है। ऐसा करते पाए जाने पर दुकानदार पर जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि इस आदेश का कहीं पालन होता दिख नहीं रहा है।

जिले व नगर में नही की जा रही चेकिंग चेहरों से मास्क गायब नजर आ रही लापरवाही

लापरवाही साप्ताहिक हाट बाजार में भीड़ देखने को मिली कोरोना महामारी की दो लहरें झेल चुके लोग अभी कोरोना के खतरे से उभर भी नहीं पाए कि शहर के बाजार में फिर संक्रमण के प्रति लापरवाही नजर आने लगी है। लोगों के मुंह से मास्क हट गए हैं और शारीरिक दूरी को भुला दिया गया है। इधर प्रशासन की इस ढील का असर बाजार के अलावा, प्रमुख चौराहों पर भी देखने को मिल रहा है। नगर में रोको टोको अभियान भी नही चलाया जा रहा है। जिसमे लोगो की लापरवाही बढ़ती जा रही हैं। लापरवाही से जिले में कुल 13 केस एक्टिव है।

बढ़ती जा रही लापरवाही

कोविड संक्रमण की दो लहरों में मचे हाहाकार से लोगों ने सबक नहीं लिया है। टीका लगवाने में लापरवाही के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने को लेकर भी लोग लापरवाही करने लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग तो पूरे शहर में कहीं नजर नहीं आती है। शहर के मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों, बस स्टैंड और साप्ताहिक बाजार में लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। जबकि एक्सपर्ट ने टीका लगवाने के बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजेशन का पालन करने की बार बार हिदायत दे रहे हैं।

फुटपाथ और दुकानों पर गाइड लाइन का पालन नहीं

कोरोना गाइडल लाइन का फुटपाथ दुकानों पर पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, बाजार में इन दिनों ठेले वालों के पास भीड़ देखने को मिल रही है। सड़क किनारे सस्ते सस्ते सामान के चक्कर में इनके पास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं दुकानदार मास्क को गले में लटकाकर सामान बेचते दिखाई देते हैं। ऐसी भीड़ संक्रमण को न्योता दे रही है। शहर की सड़कों पर पैदल, साइकिल, दो पहिया और चार पहिया वाहन से आवागमन करने वाले ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही नजर आ रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गो पर किसी भी समय बिना मास्क के गुजरते लोग नजर आ जाते हैं। जबकि प्रशासन ने मास्क को लेकर चालानी कार्रवाई शुरू नहीं कि है। लापरवाही अब भी जारी है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!