Ad 1

खनिज एवं राजस्व विभाग की कार्यवाही में रेत के 2 डंपर जप्त

अनुज अरोड़ा की रिपोर्ट ✍🏻

कलेक्टर महोदय झाबुआ के आदेश एवं खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी राकेश कुमार कनेरिया के नेतृत्व में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन तथा भंडारण के रोकथाम हेतु खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले की राणापुर तहसील व निकटवर्ती पारा के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों की जांच की गई। अलसुबह चली कार्यवाही में जिले के सीमांत इलाकों पारा तथा राणापुर में जांच के दौरान रेत का परिवहन करते दो डंपरों की जांच की गई। वाहन क्रमांक क्रमशः MP09KC8368 और MP 11H 6111 के चालकों से खनिज के परिवहन की वैधानिक रॉयल्टी चाही गई। वाहन में खनिज परिवहन हेतु आवश्यक वैधानिक दस्तावेज न पाते हुए, वाहनों को मौके से जप्त किया गया।दोनो जप्तशुदा वाहनों को आगामी आदेश पर्यन्त चौकी प्रभारी पारा की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्तशुदा वाहनों पर मध्य प्रदेश रेत नियम 2019 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। तड़के चली इस कार्यवाही में मुख्य रूप से माइनिंग इंस्पेक्टर शंकर कनेश एवं तहसीलदार सुखदेव डावर सम्मिलित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |