Ad 1

राजू भाई की स्मृति में होगा आज भजनों का प्रवाह उनके किए कार्यों का स्मरण कर दी जाएगी श्रद्धांजलि

नानपुर- राठौड़ समाज के तात्कालीन अध्यक्ष,समाजसेवी,धर्मपरायण को समर्पित राजेन्द्र नारायण जी राठौड़(राजू भाई) की प्रथम पुणयतिथि पर आज होंगे अनेक आयोजन ।

नानपुर सहित आसपास के क्षेत्र में अपने कार्य आचरण को लेकर पहचाने जाने वाले राजू भाई के प्रथम पुण्य स्मरण दिवस 31जनवरी सोमवार को विशाल भजन संध्या व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ स्मृति व्याख्यान का आयोजन रात्रि 8 बजे से स्थानीय मालीजी की बाड़ी में आयोजित किया गया है ।

इस अवसर पर बालीपुर धाम से श्री श्री 1008संत श्री योगेश जी महाराज का सानिध्य आशिर्वाद भी प्राप्त होगा ।

आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक पीयूष कुशवाह,शुभम तारे व मेघा परसाई के साथ पूरी भजन मण्डली अपनी प्रस्तुति देगी ।

कार्यक्रम के पूर्व आयोजन स्थल पर मंच व बैठक सहित आगुंतकों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है । महिलाओं व पुरुषों की प्रथक बैठक व्यवस्था के साथ भक्त जनों के लिए चाय पानी की व्यवस्था भी की गई है ।

गुरवाडा राठौड़ परिवार सहित ,कालिका मन्दिर भागवत कथा समिति ,गोपाल गोशाला भागवत समिति,राम मन्दिर भागवत समिति ,राठौड़ समाज भागवत समिति , साईं सेवा समिति ,शिव भक्त मण्डल, गुरु भक्त मण्डल , श्री राम मित्र मण्डल, क्षत्रिय राठौड़ नवयुवक मण्डल , महिला मण्डल, राठौड़ समाज नानपुरआदि संगठन ,समाज व संस्थाओं ने सभी से अपील की है आज शाम आयोजित विशाल भजन संध्या में सपरिवार सम्मिलित होने की ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |