Ad 1

विगत दिवस जोबट की घटना को लेकर पुलिस गंभीर

विगत 24 घण्‍टों में पुलिस की अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक की निगरानी में संपूर्ण जिलें में की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी स्‍तर पर गुण्‍डों का बख्‍शा नही जा सकें

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्‍वों के द्वारा जिलें की अमन शांति को भंग करनें की कोशिश की गई थी, जिसमें विगत दिवस कस्‍बा जोबट में अराजकता फैलाई जा रही थी, जिस पर अलीराजपुर पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही के परिणामस्‍वरूप विफल करते हुये जोबट में हुडदंग मचानें वाले असामाजिक तत्‍वों को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। जोबट घटना के पश्‍चात से संपूर्ण जिले के गुण्‍डों/निगरानी बदमाशों पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा सख्‍त कार्यवाही की जा रही है। गुण्‍डों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की संपूर्ण निगरानी पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी स्‍तर पर गुण्‍डों का बख्‍शा नही जा सकें।

विगत दिवस जोबट में हुई घटना को जोबट में हुई घटना को अलीराजपुर पुलिस के द्वारा बहुत ही गंभीरता से लिया गया तथा उक्‍त घटना को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह की निगरानी में संपूर्ण जिलें में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया गया । असामाजिक तत्‍वों पर नकेल कसने की लिये प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्‍यक है, जिसके तहत अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विगत 24 घण्‍टों में संपूर्ण जिलें के थानाक्षैत्रों में अवैध शराब बैचनें वालों पर 65 प्रकरण बनाये गये तथा करीबन लाखों रूपये की अवैध रूप से ढाबों/होटलों में बैची जा रही देशी/विदेशी शराब जप्‍त की गई है। इसी प्रकार असामाजिक तत्‍वों की धरपकड हेतु आकस्मिकरूप से वाहन चैकिंग की कार्यवाही भी संपूर्ण जिलें में की गई, जिसमें मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के तहत कार्यवाही करते हुये 1 लाख 10 हजार रूपये से अधिक का समन शुल्‍क वसूला गया तथा करीबन 250 से अधिक चार पहिया/दो पहिया वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस की प्राथमिकता है, कि जिले में अमनचैन बना रहे तथा शांति भंग करनें वाले असामाजिक तत्‍वों को किसी भी स्‍तर पर बख्‍शा नहीं जावें। असामाजिक तत्‍वों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है और आगे भी गुण्‍डा बदमाशों के विरूद्ध कठौर कार्यवाही जारी रहेगी, यह पुलिस का स्‍पष्‍ट संदेश है, कि किसी भी स्‍तर पर अराजकता फैलानें वाले को बख्‍शा नहीं जावेगा तथा अवैध शराब के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |