Ad 1

अलीराजपुर कांग्रेस कमेटी का चीतल पंवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किए गये

अलीराजपुर नगर के सक्रीय,ऊर्जावान कर्मठ युवा कांग्रेस नेता चीतल पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संग़ठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाष शेखर ने अलीराजपुर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उक्त नियुक्ति पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल,जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर जिला प्रभारी बालमुकुंद गौतम की अनुशंसा पर की गई है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठनों को मजबूत बनाये जाने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह निर्णय लिया है कि जिन जिलो में जिला मुख्यालय पर नगरपालिका गठित होती है वहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया जाए। इस दृष्टि से प्रदेश के जिलो में स्थित नगर पालिका क्षेत्रो में शहर कांग्रेस अध्यक्षो की नियुक्ति की जा रही है इसी तारतम्य में चीतल पंवार की नियुक्ति की गई है।

पंवार की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल,पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर,युकां नेता पुष्पराज रावत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम डी माहेश्वरी,प्रकाश जैन, खुर्शीद अली दीवान,अनिल श्रीवास्तव,राजेन्द्र टवली,राहुल परिहार,बापू पटेल,दिलीप पटेल,राजेन्द्र सिंह राठौर, सानी मकरानी, सुरेश सारडा, अनूप सोमानी, सुरेश सारडा, सर्वेश सिसोदिया,रवि तंवर,रफीक कुरेशी,आनन्द वाघेला,अमित भाटी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |