Ad 1

पुलिस ने हत्‍या के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिला ब्यूरो इरशाद मंसूरी ✍🏻
अज्ञात हत्‍या की घटना का पर्दाफाश

अलीराजपुर/सोण्डवा:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया की दिनांक 19.03.22 को थाना सोण्डवा क्षेत्रान्तर्गत एक सिर कटी अज्ञात पुरुष की लाश मिली थी, जिस पर से थाना सोण्डवा पर अपराध क्रमांक 97/22 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया गया पश्‍चात पुलिस जांच के अज्ञात मृतक की पहचान करते मृतक थाना सोण्डवा का निगरानी बदमाश रिंका पिता उजालसिंह निवासी सोण्डवा वेरवानी फलिया का होना पाया। उक्‍त घटना के आरोपियों की धरपकड हेतु अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के नेतृत्‍व में थाना प्रभारी सोण्‍डवा निरीक्षक शेरसिंह बघेल के अधीनस्‍थ टीम गठित की गई।  

गठित पुलिस टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु लगातार गंभीरता से प्रयास किये गये, जिसके परिणामस्‍वरूप सोण्‍डवा पुलिस टीम के द्वारा सन्देही मुकेश पिता कालुसिंह सस्तिया एवं लोकेश पिता हिरला सस्तिया निवासी वेरवानी फलिया सोण्डवा से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 11.03.22 को अपने अन्‍य साथीगण जितेन्द्र पिता किरता एवं सरदार पिता मिसला निवासियान सोण्डवा के साथ मिलकर झोरन खोदरा नाले में मृतक रिंका पिता उजालसिंह के हत्या कर लाश को प्लास्टिक की खाद कि थैलियों में भरकर ओझड खाखरिया फाटा दरकली रोड नाले की पुलिया के अन्दर लगे पाईप में फेकना स्‍वीकार किया । सोण्‍डवा पुलिस टीम के द्वारा आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्‍त हत्‍या के आरोपी की गिरफ्तार करनें में थाना प्रभारी सोण्‍डवा निरीक्षक शेरसिंह बघेल, उनि रामजी मिश्रा, उनि दीपसिंह हाडा, प्रआर सुदीप, आर दिनेश, आर बलराम, आर भेरू एवं आर वाजीद का सराहनीय योगदान रहा है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |