Ad 1

व्यापम में चल रही धांधली के खिलाफ 30 मार्च को होगा राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन:- रमेश डुडवे

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति बहुत ही भयावह है पिछले 4 से 5 साल में मध्यप्रदेश में कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है मध्य प्रदेश के युवाओं के संघर्ष(आंदोलन) का परिणाम था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा और पुलिस आरक्षण परीक्षा आई थी पर दुख की बात है कि यह भर्तीयॉ भ्रष्टाचार, लापरवाही की बलि चढ़ गई।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम में कई गड़बड़ी सामने आई है । उदहारण के लिये कई छात्रों का परिणम सामने आया है जिनकी 76 नंबर होते हुए भी सिलेक्शन नहीं हुआ और 54,55 अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सिलेक्शन हो गया पुलिस आरक्षक का रिजल्ट व्यापम ने दो बार भेजा इसी तरीके से संविदा शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 का पेपर लीक हो गया जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ जिस परीक्षा हॉल में हम मोबाइल नहीं ले जा सकते वहां पर मोबाइल कैसे पहुंचा यह सवाल आज व्यापम पर उठ रहे हैं आज इतना बड़ा भ्रष्टाचार या व्यापम की गड़बड़ी सामने आई है लेकिन सरकार अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है इन परीक्षाओं में लाखों विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था और इस उम्मीद के साथ कि वह इस परीक्षा में सिलेक्ट हो जाएगा पर सरकार की इन भ्रष्ट नीतियों के कारण आज लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है इस घटना के विरोध में बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के द्वारा 30 मार्च को सभी जिला कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा ।

हम सरकार से मांग करते हैं कि संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पेपर लीक करने वाले अधिकारी या परीक्षा सेंटर संचालक मेरा मंत्रियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की की गड़बड़ियां भविष्य में नहीं होंगी क्योंकि मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा पिछले दिनों भी ऐसी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं जैसे कृषि विभाग में भर्तियां भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा दे उसी तरीके से समय-समय पर कई सारे भ्रष्टाचार सामने आए हैं इसके विरोध में आम जनता से एकजुट होने की अपील की है।

*बेरोजगार युवा संघ अलीराजपुर*

*7509771542*

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |