Ad 1

मुख्यमंत्री ने सोन्डवा कोलेज के छात्र छात्राओं से किया जन संवाद

आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 को उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा जिला अलीराजपुर के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ ने उपस्थिति रहे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा प्रदेश भर के युवाओं से सीधा संवाद किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया । तत्पश्यात टू वे प्रश्नोत्तरी हेतु विभिन्न संभागों से भिन्न विषयों जैसे परीक्षा, कृषि, तकनीकी, नवीनीकरण ऊर्जा, मध्यप्रदेश से निर्यात की जाने वाले उत्पादों ,एवं स्वयं मुख्यमंत्री जी से उनके फिट रहने और इतनी कार्यक्षमता आदि से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे ,जिसके जवाब मुख्यमंत्री जी ने सहज,सरल और स्पष्ट शब्दों में देते हुए विद्यार्थियों को संतुष्ट किया उक्त कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय में प्रोजेक्टर एवं पर्दे की व्यवस्था की गई, कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भूपेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कही गई बातों को जीवन में उतारे व महाविद्यालय को उत्कृष्ट परिसर के रूप में करने में मदद करें ।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |