Ad 1

जुड़वायें, सुधरवायें या कटवायें नाम, मतदाता सूची से – सुश्री सारिका घारू

वोटरलिस्ट सुधारपर्व को भी मनाएं अन्य धार्मिक पर्वो की तरह- सारिका घारू

मतदाता सूची में दावा आपत्ति की अंतिम दिनांक 11 अप्रैल -सारिका घारू

राज्य निवार्चन आयोग के सचिव बी एस जामोद के मार्गदर्शन में कायर्क्रम

अलीराजपुर, 10 अप्रैल 2022 –

अगर आप इस साल 18 वर्ष के हो गये है और पंचायत या नगर निकाय की मतदाता सूची में आपके नाम में कोई कमी है तो आपके पास यह मौका है कि आप उसमें सुधार करवा सकते हैं। यह बात मध्यप्रदेश निवार्चन आयोग की सेंस गतिविधियों की राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर सुश्री सारिका घारू ने मतदाता जागरूकता कायर्क्रम में कही।

सारिका ने बताया कि यह कायर्क्रम मध्यप्रदेश राज्य निवार्चन आयोग के सचिव श्री बी एस जामोद के मार्गदर्शन एवं राज्य सेंस गतिविधियों के उप सचिव डाॅ. सुतेश शाक्य के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

सारिका ने जानकारी दी कि यदि आप 1 जनवरी या इससे पहले 18 साल के हो चुके हैं और आपका नाम स्थानीय निकाय की वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप

में पंजीकृत नहीं है तो निर्धारित फॉर्म ईआर वन में जानकारी भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर नाम जुड़वायें। यदि आपका नाम एक से अधिक स्थान पर है तो किसी एक स्थान से अपना नाम हटवायें इसके लिये तो फॉर्म

ईआर टू भरकर नाम कटवायें। यदि आपके नाम में या किसी विवरण में त्रुटि है तो फार्म ईआर थ्री भरकर उसमें सुधार करवायें।

सारिका ने संदेश दिया कि इस समय अनेक धर्मों के पर्व चल रहे हैं किसान भी व्यस्त हैं लेकिन वोटर लिस्ट सुधार पर्व को आप प्रदेशपर्व के रूप में लें और आप स्वयं मतदाता सूची में कमी होने पर सुधार करवायें साथ ही अन्य मतदाताओं भी को करें प्रेरित ताकि योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाये। ध्यान रखें अंतिम दिनांक 11 अप्रैल है।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |