Ad 1

आबकारी विभाग शराब माफियाओ पर कार्रवाई की बजाए लीपापोती करने मे जुटा -विधायक पटेल

अलीराजपुर | विधायक मुकेश पटेल ने जारी प्रेस नोट मे बताया की इन दिनों जिले में अवैध शराब का परिवहन और विक्रय जोरो पर हो रहा है | आबकारी विभाग अवैध शराब परिवहन, शराब दुकान और गोडाउन मे अधिक स्टॉक रखने वालों पर कार्रवाई की बजाए लीपापोती करने मे जुटा हुआ है | 

विधायक पटेल ने बताया की इस संबंध में मेरे द्वारा जिले के कलेक्टर एसपी एवं आबकारी विभाग के अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था किस जिले में लगातार शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय और परिवहन किया जा रहा है | जिसके चलते आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कहीं युवा नशे की लत में अपनी दिशा से उद्देश्य से भटकते जा रहे हैं और आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। इन पर अंकुश लगाए जाने की सख्त आवश्यकता है। परंतु जिले में शराब ठेकेदार द्वारा सीमाव्रती ग्राम छकतला में एक शराब गोडाउन में अवैध रूप से शराब का भंडारण

किए जाने का वीडिओ विगत दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था | उक्त विडिओ जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों मे खूब प्रचारित हुआ | इस संबंध में समाज के कई महानुभवो ने भी प्रश्न उठाया और प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराया। विधायक पटेल ने बताया की मुझे ज्ञात हुआ कि छकतला गोडाउन में अवैध रूप से रखी गई शराब को जिले की विभिन्न शराब दुकानों में आबकारी विभाग अमले के सहयोग से अन्य जगह भिजवा दी गई | आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेकेदार को बचाने का प्रयास किया गया है| जबकि प्रशासन को इसकी जांच कराई जाना थी कि जिले में इतनी शराब कहां से और कैसे आई, क्या उसका कोई लेखा-जोखा है या नहीं, ऐसा नहीं करते हुए आबकारी विभाग और शराब ठेकेदार की मिलीभगत से लीपापोती कर दी गई।

विधायक पटेल ने जिला प्रशासन से मांग की है की जिले मे हो रहे अवैध शराब के कारोबार, परिवहन और शराब गोडाउन के भंडारण पर सख्त कार्यवाही करे | अन्यथा कांग्रेस पार्टी ग्रामीणजनो को साथ लेकर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगी |

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |