Ad 1

जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एआइजे प्रेसिडेंट द्वारा अपने पिता तथा उनके मित्र की स्मृति में डेड बाडी फ्रिज उपलब्ध कराया

आलिराजपुर:- जोबट क्षेत्र में एक आवश्यक व महत्वपूर्ण सुविधा की उपलब्धता की पूर्ति हो गई हैं। उल्लेखनीय हैं की अक्सर किसी की मृत्यु होने के बाद उसके अंतिम संस्कार में विभिन्न कारणों के चलते काफ़ी विलम्ब हो जाता है इससे कभी कभी शव में दुर्गंध आने लगती हैं ओर नुक़सानदेह बेक्टीरिया भी फैलने का भय उत्पन्न हो जाता हैं। 

इसी परेशानी को दूर करने हेतु एडवोकेट स्व. श्री कमल किशोर जी सेन “बोस” एवं उनके अभिन्न मित्र स्व. श्री दिनेश कुमार अग्रवाल “जयु अंकल” की स्मृति में डेड बाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट को प्राप्त हो गया हैं, इसे उपलब्ध कराने वाले विक्रम सेन जो वरिष्ठ पत्रकार व एआइजे प्रेसिडेंट हैं पूर्व में आलिराजपुर क्षेत्र में दो फ़्रीज़र इस तरह के उपलब्ध करा चुके हैं।

जोबट क्षेत्र में इसकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु चयन खत्री द्वारा श्री सेन को बताया गया था, इसके बाद तत्काल ही जोबट में भी इसे उपलब्ध कराया गया हैं।

बीएमओ डॉक्टर विजय बघेल ने इसे प्राप्त करते हुए बताया की जोबट क्षेत्र में महीने में क़रीब 20 मृत्यु होती हैं जिसमें कोई आकस्मिक दुर्घटना से होने से होने वाली मृत्यु से शव को बाहर भेजने की स्थिति में या शव किसी अन्य शहर से जोबट या किसी गाँव में लाने की स्थिति में शव में ख़राबी का भय रहता है डेड बाडी फ़्रीज़र प्राप्ति होने से अब एसा नहि होगा यह ज़रूरी आवश्यकता की पूर्ति होने पर बीएमओ डॉक्टर विजय बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश अग्रवाल, पत्रकार वासुदेव वाणी, संजय वाणी तथा चयन खत्री उपस्थित थे।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |