Ad 1

अलीराजपुर जिले के पांच युवा अहमदाबाद जाकर जिले की जरूरत मंद मरीज को किया रक्तदान

ग्राम नेहतड़ा की नहजु कलेश को अरविंद कनेश के नेतृत्व में अहमदाबाद जाकर किया ब्लेड डोनेट,अब होगा हार्ट का ऑपरेशन

अलीराजपुर:- आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में सुविधा युक्त अस्पताल का अभाव एवं उचित ईलाज की व्यवस्था नही होने के कारण जिले सैकड़ो मरीज ईलाज के लिए गुजरात राज्य के अहमदाबाद,बड़ोदा,दाहोद आदि शहरों की ओर जाते हैं। ग्राम नेहतड़ा तहसील जोबट की नहजु पति तेरसिंह कलेश दिनाँक 10 मई 2022 से सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद गुजरात में भर्ती हैं, वहां पर हार्ट का ऑपरेशन होना है,जिन्हें पांच यूनिट ब्लेड की जरूरत है।जिसकी जानकारी आकास संगठन के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर एवं जयस जिला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश को दी गई।

अरविंद कनेश के नेतृत्व में गिरधारी डावर ग्राम चिचलघुड़ा, भुरू मण्डलोई ग्राम भानारावत, विक्रम बामनिया ग्राम बोकड़िया, विजय कनेश एवं देवा कनेश ग्राम सोमकुआँ ने अहमदाबाद जाकर ब्लेड डोनेट किया ।श्री तोमर ने अपने चार पहिया वाहन सें पांचों युवाओं को अहमदाबाद भेजकर ब्लेड की व्यवस्था कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।ज्ञात हो कि आदिवासी सामाजिक संगठनों के द्वारा अभी तक सैकड़ो मरीजों को रक्त की आवश्यकता की पूर्ति की गई है तथा रक्त की जरूरत की जानकारी मिलते ही जरूरत मंद को ब्लेड उपलब्ध कराने के लिये तत्पर रहते हैं।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |