Ad2

ग्राम कोसरिया में विश्व आदिवासी दिवस को मनाये जाने के संबंध में हुई बैठक

अठ्ठा,कोसरिया,आमला,किलोड़ा सहित क्षेत्र के आदिवासी समाज जन रैली के रूप में पहुचेंगे अलीराजपुर

उमराली/अलीराजपुर:- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर पूरे जिले उत्साह का माहौल बन रहा है।इस दिवस के साक्षी बनने के लिए आदिवासी समाज के युवाओं,महिलाओं के द्वारा अपनी पारंपरिक वेश भूषा,ड्रेसे,वाद्य यंत्र आदि तैयार करवाये जा रहे हैं।जगह जगह बैठकों का दौर चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम कोसरिया में अठ्ठा,किलोड़ा, आमला,कोसरिया,छिनकी आदि गांवो के समाज जनों ने बैठक में निर्णय लिया गया है कि क्षेत्र से सभी लोग अपने-अपने गांव कार्यक्रम कर रैली के रूप में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम अलीराजपुर पहुचेंगे।साथ ही अपने क्षेत्र की विशेष प्रस्तुति सुप्टा,बाज़ूरी की धुन पर थिरकेंगे।सभी युवा कार्यक्रम को भव्य रूप देने में लगे हुये हैं। कोसरिया में बैठक के दौरान ग्राम अठ्ठा के सरपंच नानजी पराड,आयोजन समिति के अरविंद कनेश, पवन मोरी,राहुल मोरी,अकलेश अवास्या, सुभाष मोरी,राहुल मोरी, जितेंद्र मोरी, कचला चौधरी बुरमा,सुरेश जमरा,

छकतला,धरमदास मोरी चिखली,दीपक मोरी,कमलेश डावर,राधु मोरी, पंकज मोरी, अश्विन मोरी,महेश कनेश रोशिया, सुनील मोरी कोसरिया, अरविंद मोरी वेस्ता मोरी, विक्रमसिंह बामनिया बोकड़िया एवं भुरू मण्डलोई भडारावत आदि उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |