Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति ने माना आभार, अलीराजपुर जिले में बड़े धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस,हजारों की संख्या में पहुँचे लोग

विशाल भव्य सांस्कृतिक एकता रैली का हुआ आयोजन, जगह-जगह पर सभी समाज के लोगों ने स्वागत कर दी बधाई, आयोजन समिति ने सबका माना आभार

अलीराजपुर:- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस अलीराजपुर जिले के सभी गाँव,कस्बें,तहसील एवं जिला स्तर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित किया गया।यहां पर जिले भर से आदिवासी समाज के लोग रैली के रूप में पहुँचे। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ आदिवासी समाज के क्रांतिकारी सोरवा के वीर शहीद छितु किराड़,शिरोमणि महानायक टंट्या मामा,धरती आबा क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं खत्रिज,बाबादेव तथा धरती माई को आदिवासी संस्कृति,रूढ़िगत परम्परा से पूजा अर्चना कर सेवा जोहार अर्पित करते आयोजन सफ़ल होने कामना की गई। सेवा जोहार के समय उपस्थित सभी समाजजनों ने अपने अपने स्थान पर खड़े होकर धरती वंदना की गई।आयोजन समिति के पदाधिकारी अरविंद कनेश ने स्वागत भाषण के साथ ही आदिवासियों के प्रति जिला प्रशासन के रवैये को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि जिला प्रशासन आदिवासियों के प्रति गम्भीर नही है,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी की स्थित बहुत खराब होती जा रही है।युवाओं में नशे की लत दिनों दिन बढ़ती जा रही है,समाज को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है,जिसके नियंत्रण हेतु जनजाग्रति के लिये समाज के सहयोग से जिला कोर कमेटी अभियान चलाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकास संगठन के जिला उपाध्यक्ष बहादुरसिंह रावत ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ने वाले बच्चों को समग्र आई0डी0,आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,प्रोफाइल के नाम से भारी भरकम खर्चे के साथ उलझाया जा रहा है।शिक्षकों से पढ़ाई कम और कागजी वाह वाही के लिए टारगेट पूरे करवाये जा रहे हैं,जिले के कई स्कूलों में शिक्षक नही हैं,जो अच्छे ईमानदार समाज सेवी शिक्षक आदिवासी समाज के हैं,उन्हें काम नही करने दिया जा रहा है,उन्हें राजनीतिक दबाव में ट्रांसफर कर परेशान किया जा रहा है।समाज जनों से आह्वान किया गया है कि शिक्षा ही सब समस्या का समाधान है इसलिये बच्चों को स्कूल भेज कर शिक्षित अवश्य करें।

आयोजन समिति के सदस्य एवं जयस राज्य प्रभारी मुकेश रावत ने कहा कि समाज आज जागरूक होता जा रहा है,हक अधिकार की बात करने लगा है, समाज की एकता,युवा क्रांति के परिणाम स्वरूप सरकार ने देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की पहली महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को बनाया गया है। ये आदिवासियों के लिए बड़ी जीत हैं।समाज हैं तो व्यक्तित्व हैं, इसलिये समाज में एकता बनाई रखना चाहिए।

गुजरात से आये वक्ता प्रोफेसर अर्जुन भाई राठवा ने कहा कि मध्यप्रदेश एवं गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है,परन्तु यह दोहरी नीति समझ से परे है,गुजरात सरकार विश्व आदिवासी दिवस मना रही है, ओर मध्यप्रदेश सरकार प्रतिवर्ष विश्व आदिवासी दिवस मनाने के अपने वादो ओर संकल्प से मुखर रही है,आदिवासियों के लिए इस दिन के लिए घोषित सरकारी छुट्टी को भी निरस्त कर दी गई है।ये हमारे समाज के जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों को समझने ओर विचार करने की आवश्यकता हैं।

कानून एवं संविधान के जानकार समाज के वरिष्ठ भीमसिंह मसानिया ने कहा कि आदिवासी समाज अपने हक अधिकारों के लिए एकत्रित होते हैं तो सबको तकलीफ होती हैं, दूसरे समाज के लोग सभा,रेली,जुलूस निकाले तो किसी को कोई तकलीफ नही होती है,ऐसा क्यो हो रहा हैं,पढा लिखा तपका एवं युवा अब समझ रहा है। जन प्रतिनिधियों ओर कर्मचारी- अधिकारी को संवैधानिक हक अधिकारों के तहत आरक्षण का लाभ आपको इस दलित, गरीब,पिछड़े,समाज के उत्थान के लिए प्रतिनिधित्व के रूप मिला है। आप सभी का कर्तव्य बनता है कि समाज कल्याण का कार्य करें।हमारे ही समाज के लोग विश्व आदिवासी दिवस का विरोध करते हैं,उन्हें समाज के लोग मिलकर समाज से बाहर कर देना चाहिए।उन्हें अपने आप को आदिवासी कहने में शर्म आती है,उन्हें आदिवासी समाज के नाम पर मिलने वाले सारे लाभ भी नही मिलना चाहिए।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर भाई तड़वाल ने विश्व आदिवासी दिवस मनाने के मायने एवं कब से दुनिया भर में विश्व आदिवासी दिवस मनाये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उसकी महत्ता को उपस्थित समाज जनों को अवगत करवाया गया है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए सबकी भागीदार सुनिश्चित होना चाहिए,हम जनप्रतिनिधि एवं समाज के कर्मचारी अधिकारी सब मिलकर समाज को ऊपर उठाने का कार्य करने की बात कहीं गई है।

सोण्डवा में आदिवासी समाज मांगलिक भवन एवं बिरसा मुंडा की मूर्तिस्थापना की, विधायक द्वारा गई घोषणा को पूरी करने की फिर से उठी

सोण्डवा क्षेत्र के लोगों के द्वारा विधायक मुकेश पटेल के द्वारा पूर्व में आदिवासी समाज मांगलिक भवन एवं बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापना की ब,की गई घोषणा को पुनः विधयक महोदय को याद दिलाया जाकर उसे पूरी करने की मांग की गई है,कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह चौहान ने किया।

विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति ने जिले वासियों एवं विभिन्न समाज एव जिला प्रशासन,मीडिया के मित्रों का माना आभार

कार्यक्रम के समापन समारोह के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य सांस्कृतिक एकता रैली का आयोजन किया गया ,रैली शहर के प्रमुख मार्गों :-दाहोद रोड,रामदेव जी मंदिर,झंडा चौक पहुँची जहां पर गुप्ता परिवार एवं पोस्ट ऑफिस चोराहे पर ब्राह्मण समाज ने फूल बरसा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया।राठौड़ समाज,मुस्लिम समाज के साथ ही बस स्टैंड पर जनपद अध्यक्ष सुनीता चोहान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चोहन एवं नगरपालिका अध्यक्ष रितेश डावर द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया है,हजारों की संख्या में समाज जन रैली में जनसेलाब के रूप में नाचते गाते बस स्टैंड पहुँचे।रैली का समापन टंकी ग्राउंड में किया गया।

जहां पर अयोजन समिति एवं जिला कोर कमेटी के सदस्य एवं आकास संगठन के जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले वासियों,सभी समाज जनों, नगरवासियों,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया के मित्रों, अधिकारी- कर्मचारी,युवा,छात्रों मजदूर,किसान,महिला मंडल ,प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष जिन्होने तन मन धन से सहयोग किया उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया ।

पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |     समय सीमा के पश्चात भी कलेक्टर के आदेश का नहीं हो रहा पालन शिक्षकों की समस्या जस की तस जिलाध्यक्ष वाघेला के सामने शिक्षकों ने रखी समस्या     |     प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के पद पर भंगुसिंह तोमर की हुई नियुक्ति     |     नवागत पुलिस कप्तान श्री रघुवंश कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण।     |     एवा धूपना धुवांडे वेला आवजें…करके रामा पीर से प्रीत हो जायेगी तेरी जीत…भजनों के साथ, रामदेव मंदिर के छड़ीदार परिवार के यहां हुआ भजन सत्संग का आयोजनl     |     ठेकेदार द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई, जिम्मेदार विभाग बेखबर, ठेकेदार पर होगी कार्यवाही ये बे खोफ पैडो की कटाई जारी रहेगी।     |    

Slot
VIRAL88
VIRAL88
GORI77
WINSTRIKE69
CLAN4D
VIRAL88
VIRAL88
PAKONG86
LINABET69
KAPTENJACKPOT
GORI77
GORI77
GORI77
VIRAL4D
BOOSTERJP
GORI77
GORI77
GORI77
VIRAL88
VIRAL88
gori77
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
VIRAL4D
VIRAL88
WINSTRIKE69
gori77
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
CLAN4D
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
winstrike69
SAMSONBET86
WINSTRIKE69
winstreak 69
winstreak69
winstrik69
winstrike 69
winstreak 69 login
WINSTRIKE69
ELANG212
LINABET69
LINABET69
WINSTRIKE69
superjp
jagoan86
boosterjp
gori77
gori77
boosterjp
winstrike69
boosterjp
boosterjp
pakong86
kaptenjackpot
superjp
winstrike69
winstrike69
winstrike69
winstrike69
jagoan86
dinamit4d
dinamit4d
dinamit4d
samsonbet86
kaptenjackpot
gori77
kaptenjackpot
superjp
samsonbet86
elang212
pakong86