Ad2

प्रतिभाओं का किया सम्मान, दिया मार्गदर्शन, उज्जवल भविष्य की की कामना

अलीराजपुर सत्र 2021-22 के 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा और कॅरियर मार्गदर्शन के लिए विजन 2026 के अंतर्गत मॉडल विलेज ट्रस्ट द्वारा अलीराजपुर जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद श्रीमती नेहा चंदेल, डॉक्टर शकील शैख, प्रेरक वक्ता श्रीमति शबनम पठान ने छात्रों की सराहना की और मार्गदर्शन दिया तथा बेहतर अंकों के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। छात्रों ने अपने आदर्श गांव के लिए अपने विचार व्यक्त किए और मुख्य अतिथि नेहा चंदेल ने उन्हें सरकारी सेवाओं के साथ निजी क्षेत्र में कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन किया। डॉक्टर साहब ने उन्हें उच्च अध्ययन, सामाजिक कार्यों और संसाधनों के उपयोग के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन शोएब कुरेशी (जिला समन्वयक) ने किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय     |         |