Ad 1

पत्रकार संघ बड़ी खट्टाली नवीन कार्यकारिणी का गठन, रमेश मेहता अध्यक्ष 

विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली/अलीराजपुर । पत्रकार संघ बड़ी खट्टाली ने कुक्षी स्थित पामिला होटल पर मुख्य अतिथि मदनलाल लड्ढा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार हितों एवं सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मिति से पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे सर्वसमिति से अध्यक्ष पद पर रमेश मेहता व संरक्षक पद पर अशोक हिंदुस्तानी को मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश मेहता ने सर्वसम्मिति से उपाध्यक्ष बिलाल खत्री, कोषाध्यक्ष आकाश अगाल, सचिव विजय मालवी, महासचिव जयेश मालानी, जिला प्रतिनिधि पीयूष राठौड़, मीडिया प्रभारी विशाल चौहान व सहसचिव भरत परवाल को नियुक्त किया गया। सभी नवीन पदाधिकारी के मनोनीत होने पर उपस्थित जनो द्वारा फूल माला से स्वागत किया। स्वागत के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

वही नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश मेहता ने कहा कि सभी अपने दायित्व के प्रति पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करे। किसी प्रकार के भय व दबाव में आकर कार्य नही करने तथा निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की गई।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |