Ad 1

सिकल सेल महाकुंभ रक्तदान के आयोजन हेतु महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सोण्डवा:- शासकीय महाविद्यालय, सोण्डवा जिला-अलीराजपुर में महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी के निर्देशन एंव अध्यक्षता में 11 नवंबर 2022 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिकल सेल महाकुंभ रक्तदान के आयोजन हेतु महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

डॉ. प्रमेय रेवडिया, सह सचिव रेडक्रास सोसायटी द्वारा कार्यशाला में सिकल सेल रोग क्या है, इसके लक्षण एंव इस बीमारी के कारण, इलाज, उपचार एंव सिकल सेल रोगी को खून चढाने की भी आवश्यकता क्यो जरूरी है विषय पर अपना उदबोधन दिया। श्री कादूसिंह डूडवे, संयोजक टीम रक्त दूत पश्चिम निमाड ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को क्षेत्र में रक्तदान करने की जागरूकता के संबंध में अपनी बात रखी । श्री डुडवे ने कहा की यदि हम जीते-जी किसी रोगी को रक्त देकर उसकी जान बचा सकते है तो जीवन में इससे बडा कोई दान-पुण्य का कार्य नही हैं रक्तदूत टीम द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को संकल्प भी दिलाया।

प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी ने अपने उदबोधन भाषण में कहा कि कलेक्टर साहब के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला एंव महाकुंभ रक्तदान में रक्तदूत टीम को महाविद्यालय द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा एंव 11 नवंबर 2022 को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिकल सेल महाकुंभ रक्तदान का सभी विद्यार्थियों में प्रचार एंव प्रसार किया जावेगा ताकि उक्त महाकुंभ को सफल बनाया जावे। एंव एनएसएस के माध्यम से गोद ग्राम में भी स्वयंसेवको के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा एंव रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों, स्टॉफ कर्मचारियो को भी तैयार किया जावेगा

उक्त सिकल सेल जागरूकता हेतु आयोजित कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एंव एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार द्वारा दी गई।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |