Ad 1

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन में अपेक्षित सहयोग का किया गया आह्वान

अलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अपर कलेक्टर श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू सहगल, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण एवं शांति समिति सदस्यगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जिले में कोरेना संक्रमण के आंकडों की वर्तमान स्थिति, प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं जिले में लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों के बारे में जानकारी सभी से साझा की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि प्रतिबंधात्मक आदेशो का प्रशासन द्वारा कडाई से पालन सुनिचित किया जाएगा, जिसमें समस्त नागरिक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रासन और आम जनता मिलकर जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर जिले के समस्त धार्मिक स्थलों पर आमजन का पूजन और आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी धर्म, समाज के व्यक्ति आवशयक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने समस्त समाजजनों से आह्वान किया कि कोरोना के संक्रमण को बढने से रोकने के लिए समाजनों और आमजन जागरूकता हेतु आगे आए।

प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिचित कराने में सहभागी बने के प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। सोल डिस्टेन्सींग का पालन सुनिचित करें। हाथों को सेनेटाइजर एवं साबुन से थोडे-थोडे समय में साफ करें। 45 से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीनेन कराए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सभी को जिला प्रासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए किये जा रहे प्रबंधों, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होनें सभी को आवस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रशासन के दिा निर्देों का पालन करते हुए आवशयक सहयोग प्रदान करें। बैठक में विभिन्न समाजजनों एवं शांति समिति सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में आभार पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी ने माना।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

महिला की सर कटी लाश मिलने से फैली सन सनी पुलीस जुटी पहचान मे, फिलहाल अज्ञात है।     |     आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया का किया सम्मान।     |     आंगनवाडी सुपरवाइजर की नियुक्ती को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने मे बड़ी चूक,कार्यकर्ताओ के भविष्य के साथ खिलवाड़।     |     लोक अधिकार मंच अलीराजपुर का एक ही नारा है कुपोषण मुक्त गांव हो हमारा, सोंडवा ब्लॉक कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न।     |     कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन।     |     सय्यद अबुल हसन बाबा का 83 वा उर्स 2 व 3 फरवरी को, मशहूर फनकार जुनेद सुल्तानी पेश करेगे सुफियाना कलाम।     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |     14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     एमपी पीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम हुआ जारी जिले के पाँच युवा बने ऑफिसर     |